बिहार के समस्तीपुर में बोले पीएम मोदी-जब मोबाइल है तो लालटेन की जरूरत नहीं है

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने समस्तीपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए राजद और लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये जमानत पर चल रहे लोग हैं। पीएम ने कहा कि जब मोबाइल है तो बिहार को लालटने की जरूरत नहीं है।

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार फिर बिहार में सुशासन की सरकार आने वाली है।इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं और कल से छठी मईया का महापर्व भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे व्यस्त समय में भी आप इतनी विशाल संख्या में यहां आए हैं, समस्तीपुर का जो ये माहौल है, मिथिला का जो मूड है उसने पक्का कर दिया है – नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी एनडीए सरकार।

Hero Image

लालू परिवार पर कसा तंज

पीएम मोदी ने लालू परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि याद दिलाने की जरूरत नहीं है – हजारों करोड़ों के घोटाले में ये जमानत पर चल रहे लोग हैं। जो जमानत पर हैं, वो चोरी के मामले में जमानत पर हैं। चोरी की इनकी आदत है. ये अब जननायक की उपाधि की चोरी में जुटे हैं। बिहार के लोग कर्पूरी बाबू का यह अपमान कभी नहीं सहेंगे। पीएम ने कहा कि भाजपा कर्पूरी ठाकुर के दिखाए रास्ते पर चल रही है। हमने सभी पिछड़ों के हितों को प्राथमिकता दी है।

मोबाइल निकलाकर जलवाई लाइट

समस्तीपुर रैली में पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि सभी लोग अपना मोबाइल निकालिए। उनकी अपील के बाद रैली में मौजूद लोगों ने मोबाइल निकालकर लाइट जलाई। फिर पीएम ने कहा कि जब आप सबके हाथ में इतनी लाइट है तो भला लालटेन क्यों चाहिए? पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश आपको सुन रहा है, देख रहा है। ये एनडीए की सरकार है. इसने गांव–गांव में इंटरनेट पहुंचाया है। पीएम मोदी ने कहा कि आपके इस चायवाले ने पक्का कर दिया है कि डेटा का कीमत ज्यादा नहीं हो। पीएम मोदी ने कहा कि इस सरकार ने डेटा इतना सस्ता कर दिया है कि अब एक जीबी डेटा एक कप चाय से ज्यादा महंगा नहीं होगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस सस्ते डेटा का फायदा बिहार के मेरे नौजवानों ने उठाया है। उन्होंने कहा कि रील्स पर रील्स बन रही है और नौजवान इसके जरिए अपनी बातें कह रहे हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।