मोदीजी को डांस कराते-कराते बिहार में वोट के लिए खुद भी तालाब में कूदे राहुल गांधी, मछुआरों संग पकड़ी मछली

Date:

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी यह बार-बार कह रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी वोट के लिए डांस भी कर सकते हैं। छठ महापर्व को लेकर भी राहुल गांधी ने ऐसा ही बयान दिया था। आज रविवार को राहुल गांधी बेगुसराय में खुद भी तालाब में कूद गए और मछुआरों के साथ मछली पकड़ने लगे। अब लोग कह रहे हैं कि राहुल भी वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

राहुल गांधी रविवार को बेगूसराय पहुंचे थे। जहां सभा को संबोधित करने के अलावा तालाब में उतरकर उन्होंने मछली पकड़ने के गुर भी सीखे। राहुल गांधी के साथ वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी थे। इस दौरान मछली पकड़ने के साथ ही राहुल गांधी ने मछुआरा साथियों से बात भी की और उनके काम से जुड़ी चुनौतियों और संघर्षों पर चर्चा की। राहुल गांधी के पानी में उतरने के चलते सुरक्षाकर्मियों को भी उनके साथ जाना पड़ा। राहुल गांधी मछुआरों के साथ मछली पकड़ने की कोशिश करते दिखे।

Rahul Gandhi jumped into pond with VIP Mukesh Sahni catch fish in Begusarai  Bihar shared video मुकेश सहनी संग पोखर में कूद मछली पकड़ने लगे राहुल गांधी;  वीडियो शेयर कर बताया- बहुत

कांग्रेस ने मछुआरों से किया वादा

कांग्रेस ने एक्स पर इसका वीडियो भी शेयर किया। कांग्रेस ने कहा कि महागठबंधन ने मछुआरा परिवारों को लीन पीरियड (प्रतिबंधित अवधि, 3 माह) के दौरान प्रति परिवार 5,000 रुपए की सहायता देने का वादा किया है। मत्स्य पालन बीमा योजना और बाजार उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, प्रत्येक प्रखंड में मछली बाजार, ट्रेनिंग सेंटर और अनुदान योजनाएं शुरू की जाएंगी। सुसंगत जलाशय नीति के अंतर्गत नदियों और तालाबों का पुनर्जीवन किया जाएगा और आवंटन में परंपरागत मछुआरों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related