👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन
0:00 left
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने CMS-03 (GSAT-7R) कम्युनिकेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। लगभग 4,410 किलोग्राम वजन वाला यह सैटेलाइट भारत की धरती से भू–समकालिक स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में प्रक्षेपित किया गया। इसरो ने यह सैटेलाइट एलवीएम3-एम5 रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किया, जिसे इसकी भारी क्षमता के लिए बाहुबली का नाम दिया गया है।

इसरो ने कहा कि रविवार के मिशन का उद्देश्य यह है कि बहु–बैंड संचार उपग्रह सीएमएस-03 भारतीय भूभाग सहित एक विस्तृत समुद्री क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करेगा। यह सैटेलाइट भारतीय नौसेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए खास तौर पर बनाए गए स्वदेशी लेटेस्ट कंपोनेंट्स के साथ नेवी की स्पेस–बेस्ड कम्युनिकेशन और समुद्री इलाके की जानकारी रखने की कैपेबिलिटी को मजबूत करेगा। भारतीय नौसेना ने कहा कि यह सैटेलाइट अब तक का भारत का सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जिसका वजन लगभग 4,410 किलोग्राम है। इसमें कई स्वदेशी लेटेस्ट कंपोनेंट्स शामिल हैं जिन्हें खास तौर पर भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। ISRO के अनुसार, CMS-03 एक मल्टी–बैंड कम्युनिकेशन सैटेलाइट है जो भारतीय जमीन के साथ–साथ एक बड़े समुद्री इलाके में सर्विस देगा।



