बिहार के औरंगाबाद में पीएम मोदी ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार में थे। इस दौरान औरंगाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग अभी से बच्चों को रंगदार बनाने की बातें कर रहे हैं। ये खुली घोषणा कर रहे हैं कि भैया की सरकार आएगी तो कट्टा, दोनाली, फिरौती यही सब चलेगा। इसलिए इन लोगों से सतर्क रहना है, बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए। आपको उनसे सचेत रहना होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी वाले सत्ता के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जंगलराज वालों के पास वो सब कुछ है, जो नौकरी और निवेश दोनों के लिए खतरा है। एनडीए विकसित बिहार बनायेगा। बिहार को एनडीए के ईमानदार घोषणापत्र पर भरोसा है। प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को वो सीटें दी गई है जहां आरजेडी पिछले 35-40 सालों में कभी नहीं जीता। उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन के सीएम पद का चेहरा आरजेडी ने बंदूक की नोक पर चुरा लिया। पीएम मोदी ने कहा, पहले चरण के मतदान से ये स्पष्ट है कि बिहार के लोग अब किसी भी कीमत पर जंगलराज को लौटने नहीं देना चाहते हैं।

मोदी ने जो कहा वह किया है

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि मोदी ने कहा था कि राम मंदिर बनेगा और डंके की चोट पर राम मंदिर बन गया। मोदी ने वादा किया था कि अनुच्छेद 370 की दीवार गिरेगी और अनुच्छेद 370 हट गया। मोदी ने बिहार की इसी धरती से कहा था कि पहलगाम हमले का बदला लिया जाएगा और फिर देश ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को तबाह होते हुए देखा।

जंगलराज में नौकरी के बदले जमीन

पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज वाले नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे हैं। ये नौकरी क्या देंगे आप सोच सकते हैं। भीड़ से पूछा- बिहार को कट्टा सरकार चाहिए क्या, आवाज आई नहीं। पहले चरण के मतदान में हुई बंपर वोटिंग पर पीएम ने कहा कि अभी से ही पराजय का कारण ढूंढने में राजद-कांग्रेस के लोग लग गए हैं। इस बार बिहार में एनडीए की अब तक सबसे बड़ी जीत होगी। मोदी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना एनडीए जानती है। पहले नगर निकाय व पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया, फिर नौकरी में 35 प्रतिशत और अब रोजगार के लिए एक करोड़ 40 लाख बहनों के खाते में 10-10 हजार रुपये दिए गए। रोजगार के लिए उन्हें दो लाख रुपये दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।