कांग्रेस का मिशन 2028: पचमढ़ी में राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों से किया संवाद, वरिष्ठ नेताओं से कहा-निचले स्तर तक मजबूत करें पार्टी

Date:

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पचमढ़ी पहुंचे। उन्होंने वहां जिला अध्यक्षों से संवाद किया। वरिष्ठ नेताओं से संगठन मजबूत करने पर चर्चा की। राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं से कहा कि निचले स्तर तक पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने किसानों और आम जनता से समस्याएं उठाने और पार्टी संगठन के साथ मिलकर काम करने की बात भी कही।

राहुल गांधी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल हुए। जहां उन्होंने जिला अध्यक्षों से संवाद किया। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने और मिशन 2028 के तहत सरकार बनाने का लक्ष्य देकर जुट जाने को कहा है। राहुल गांधी के साथ मीटिंग में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और अशोक सिंह मौजूद रहे।

2028 के चुनाव पर पूरा फोकस

राहुल गांधी ने सत्ता में आने के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है। उन्होंने पार्टी के आगामी राजनीतिक एजेंडे और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की है। उनका फोकस 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। उन्होंने सभी से संवाद करते हुए मिशन-2028 के तहत मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। राहुल ने जिला अध्यक्षों से कहा कि पार्टी की नीतियों और जनता के मुद्दों को गांवगांव तक पहुंचाने का काम प्राथमिकता से करना है। इस दौरान उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से संवाद करते हुए उनके सुझाव भी लिए हैं। राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव जीतना है तो संगठन को घरघर तक पहुंचाना है। राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों से कहा कि सभी को साथ लेकर चलना है, क्योंकि हम केवल मामूली अंतर से चुनाव हार रहे हैं, इसलिए सबको मिलकर लड़ना होगा, इससे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी।

पचमढ़ी में ही करेंगे रात्रि विश्राम

राहुल गांधी शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे पचमढ़ी पहुंचे। वे हेलीपैड से सीधे होटल हाईलैंड के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी आज पचमढ़ी में ही रुकेंगे। उनका रात्रि विश्राम पहाड़ी पर बने रविशंकर भवन में होगा। राहुल गांधी रविवार सुबह 10.20 बजे हेलिकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना होंगे।

एमपी आने से पहले मिड-डे मील पर किया था पोस्ट

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश आने से पहले मिड-डे मिल को लेकर एक्स पर पोस्ट किया था। उन्होंने मध्यप्रदेश के श्योपुर के विजयपुर में बच्चों के रद्दी पर मिडडे मील खाने वाला वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज्जत की थाली तक नसीब नहीं। राहुल गांधी ने लिखा– 20 साल से ज्यादा की भाजपा सरकारऔर बच्चों की थाली तक चुरा ली गई। इनकाविकासबस छलावा है। सरकार में आने का असली राज तोव्यवस्थाहै। शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जो देश के बच्चों, भारत के भविष्य का इस दुर्दशा से पालनपोषण कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

- डॉ.प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार हिन्दी फिल्म वाले दशकों बाद भी  भूतों का स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग  ऊंचा नहीं उठा पाए हैं।  बेचार भूतों  को अब भी वही पुरानी  हवेली  में गुजारा करना पड़  रहा है।  वह भी ऐसी जगह पर, जहां कनेक्टिविटी बहुत ही कमजोर होती है , सड़क है ही नहीं या  अच्छी नहीं है। हवेली या बंगले के  पीछे जंगल है। बिजली नहीं।  टेलीफोन लाइन नहीं है, मोबाइल  नेटवर्क मिलता नहीं है! बड़ी खस्ताहाल जिंदगी होती होगी बेचारों की!  कुछ तो रहम करो बेचारों पर ! क्यों कोई भूत किसी 'एंटीलिया', किसी 'अडोब', किसी 'मन्नत', किसी 'जलसा', किसी 'गुलिता', किसी 'बख्तावर' में कब्ज़ा ज़माने नहीं जाता? प्रियदर्शन की अक्षय कुमार वाली फिल्म भूत बंगला में  नवीनता नाम की चीज है ही नहीं। इसका नाम भूत बंगला न होकर हेरा फेरी, भूल भुलैया, भागमभाग, हाउसफुल आदि कुछ भी हो सकता था। इसमें कुछ भी नया नहीं है। वही निर्देशक, वे ही मुख्य कलाकार, वैसी ही कहानी, वही बेमेल संगीत, वैसे ही बेतुके गाने,  व्हाट्सप्प पर घिस चुके वही जूने -पुराने जोक्स, भूतों की कहानी के वही पुराने टेम्पलेट्स, पंडितों की गढ़ी गई वही कहानी, वही कन्या की शादी का चैलेंज, वही वीएफएक्स से बनाये भूत और चमगादड़ें, अँधेरे से डरता भूत, बीसियों मीडिया पार्टनर्स के जरिये वही स्टार रेटिंग और वही ठगाते दर्शक ! अक्षय कुमार,परेश रावल,राजपाल यादव और असरानी ने इस फिल्म में एक भी ऐसा सीन नहीं किया कि याद रखा जाये। ऊपर से सह निर्माता अक्षय कुमार हैं, जिन्हें पूरे समय स्क्रीन पर बने ही रहना है। अकेले उनका मोनोलॉग संभव नहीं था, इसलिए फिलर के रूप में जिशु सेनगुप्ता,तब्बू,वामिका गब्बी,मनोज जोशी,मिथिला पालकर,राजेश शर्मा, भावना पाणी, ज़ाकिर  आदि को रोल दिए गए होंगे।  ये लोग भी अक्षय के साथ हो परदे पर होते हैं। असुर की तपस्या से लेकर देवता-राक्षसों का युद्ध, गंगा की पवित्रता, शिव जाप का माहात्म्य, भाई बहन का प्यार, प्रेत बाधा और उसका उपचार, परेश रावल और राजपाल यादव की फूहड़ कॉमेडी, सोशल मीडिया में रील्स जैसे दोहरे अर्थवाले एक्शन शुरू में थोड़ा दिलचस्प लगते हैं, लेकिन जब उनका दोहराव होता है और अंत में 'भूत -वीर' हीरो प्रकट होता है, तब कहानी की कलई खुल जाती है। 'भूल भुलैया' टाइप कहानी 'स्त्री' बनते- बनते रह जाती है। कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर  का मेल कराने की कोशिश में फिल्म हींग के तड़केवाली खीर बनकर रह गई है। भूत बंगला में किसी भी दृश्य का प्रभाव टिक ही नहीं पाता क्योंकि फिल्म बार बार ट्रेक बदल देती है और फिर वापस उसी घिसे पिटे ट्रेक पर आ जाती है। फिल्म में बार बार परेश रावल के पिछवाड़ा सुलगने पर आप कितनी बार हंस सकते हैं? हंस भी सकते हैं या नहीं? किसी असुंदर व्यक्ति का नाम सुन्दर हो तो यह हर किसी के लिए हास्य नहीं हो सकता। फिल्म बार बार दर्शकों से कहती है - हंसो, जबकि दर्शक को उस सीन पर नहीं, तीन तीन लेखकों और तीन तीन निर्माताओं पर हंसी आती है। इसे देखना टाला जा सकता है। टालनीय फिल्म ! डॉ.प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार