शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत का बड़ा दावा-एकनाथ शिंदे गुट के 35 विधायक टूटने वाले हैं

Date:

मुंबई। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने सोमवार को एक बड़ा दावा किया कि शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के 35 एमएलए टूटने वाले हैं। भाजपा ने इसी कारण रवींद्र चव्हाण को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने मंगलवार को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में मतदान के बारे में बात करते हुए कहा कि शिंदे गैंग ने कहा है कि लक्ष्मी दर्शन होगा। अब चुनाव आयोग को यह जानकारी लेनी चाहिए कि कितने लोगों ने इस लक्ष्मी के दर्शन किए हैं।

संजय राउत बीमार होने के कारण करीब एक महीने से नजर नहीं आ रहे थे। राऊत ने कहा कि मेरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। ठीक होने में कुछ समय लगता है। उद्धव ठाकरे मुझ पर कड़ी नज़र रखे हुए हैं। अभी भी मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। रेडिएशन वाला हिस्सा खत्म हो गया है। राउत ने कहा कि मेरी बीमारी के बारे में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी मुझे फोन कर जानकारी ली। राजनीति अलग है और व्यक्तिगत जीवन अलग होता है।

नगर निगम और पंचायत चुनाव में पैसे का खेल

राउत ने कहा कि नगर निगम और नगर पंचायत के चुनावों में पैसे का ऐसा खेल पहले कभी नहीं हुआ। हालांकि सरकार ये चुनाव नहीं लड़ रही थी, बल्कि लोकल लेवल पर कार्यकर्ता लड़ रहे थे। अब इन चुनावों के लिए 5 से 6 हेलीकॉप्टर और प्राइवेट प्लेन इस्तेमाल किए जा रहे हैं। यह नगर निगम चुनावों के लिए सत्ता में बैठी 3 पार्टियों के बीच मुकाबला है। इतने करोड़ रुपये खर्च करने के बाद आप किसके लिए लड़ रहे हैं? साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने पिछले चारपांच सालों में इस राज्य की चुनावी संस्कृति को खत्म कर दिया है।

शिंदे की पार्टी को शिवसेना मानने को तैयार नहीं

संजय राउत ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे के 35 विधायक टूटने वाले हैं। रवींद्र चव्हाण को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इसलिए ही बनाया गया है। जब संजय राउत से पूछा गया कि क्या शिंदे शिवसेना और भाजपा में चुनावी स्पर्धा दिख रही है, तो उन्होंने कहा कि हम शिंदे की पार्टी को शिवसेना मानने को तैयार नहीं हैं। शिंदे सोचते हैं कि दिल्ली के दो नेता उनके साथ हैं, लेकिन वे किसी के नहीं हैं। राउत ने कहा कि कल चुनाव है और मंत्री कहते हैं कि 1 तारीख को लक्ष्मी दर्शन होगा। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।