राज्यसभा में खड़गे ने पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ को लेकर सत्ता पक्ष पर साधा निशाना, जेपी नड्डा ने कहा-हार से तकलीफ है तो डॉक्टर को दिखाएं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है और पहले ही दिन दोनों सदनों में गरमाहट रही। सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन का खास अंदाज में स्वागत किया, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व उप राष्ट्रपति का जिक्र कर भाजपा पर वार किया। इस पर हंगामा हो गया और भाजपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने पलटवार किया।

खड़गे ने सत्ता पक्ष की तरफ इशारा करते हुए सभापति राधाकृष्णन से कहा कि मुझे आशा है कि आप दोनों तरफ बराबर हिस्सेदारी देंगे। दोनों तरफ बराबर ध्यान रखेंगे। आप अपने आसन से उस तरफ ज्यादा देखें इस पर खतरा है और अगर इधर नहीं देखेंगे तो भी खतरा है, इसलिए आप दोनों तरफ संतुलन बना कर रखें तो अच्छा होगा। आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।

👉 यह भी पढ़ें:

धनखड़ के बहाने सत्ता पक्ष पर वार

खड़गे ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे बड़ा दुख हुआ है, पूर्व चैयरमैन को फेयरवेल का मौका नहीं मिला, पर हमें आशा है कि हमारे पूर्व के चैयरमेन का स्वास्थ्य अच्छा होगा। इस पर भाजपा के सदस्य नाराज हो गए और हंगामा होने लगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि खड़गे जी ने एक बात का जिक्र किया, वह सही नहीं किया।

हार से तकलीफ है तो डॉक्टर को बताएं-नड्‌डा

जेपी नड्डा ने कहा कि हमें सम्मान कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखनी चाहिए, और अच्छा होगा अगर हम उसी हिसाब से इस पर चर्चा करें। अगर हम उस मुद्दे पर चर्चा करना शुरू कर दें, जो हमारे विपक्ष के नेता ने आज उठाया जैसे विदाई और बाकी सभी विषय, तो मुझे लगता है कि यह बेमतलब है। जेपी नड्डा ने आगे कहा कि यहां से यह भी चर्चा होगी कि आप उनके (जगदीप धनखड़) खिलाफ एक बार नहीं बल्कि दो बार अविश्वास प्रस्ताव लाए। मुझे लगता है कि हमारे विपक्ष के नेता बहुत सम्मानजनक हैं। बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र में हार से आपको बहुत दर्द हुआ है, लेकिन आपको अपना दर्द और तकलीफ किसी डॉक्टर को बतानी चाहिए। समय आने पर आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

पीएम मोदी के बयान पर भी बोले खड़गे

खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार भी किया। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री ने संसद के समक्ष मुख्य मुद्दों की बात करने के बजाय फिर से ड्रामेबाजी की है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को अब ध्यान भटकाने का नाटक खत्म कर जनता के असली मुद्दों पर संसद में चर्चा करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।