मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 8 दिसंबर को शेयर बाजार में हाहाकर मच गया। बीएसई सेंसेक्स 609.68 अंकों की गिरावट के साथ 85,102.69 अंकों पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 225.90 अंक नीचे जाकर 25,960.55 अंकों पर क्लोज हुआ।
सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट का आलम यह रहा कि सेंसेक्स की 30 में से महज 1 कंपनी टेक महिंद्रा के शेयर ही 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। निफ्टी की 50 में से सिर्फ 3 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, बाकी 47 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 4.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में एटरनल, ट्रेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, पावरग्रिड, एशियन, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाइटन, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, मारुति सुजुकी, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर भारी गिरावट के साथ बंद हुए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लगा रहे गोता
- शेयर बाजार पर दिखा अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर, सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी
- सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट



