👉 यह भी पढ़ें:
- Ajmer Road Accident: अजमेर-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू ट्रोले ने परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, एक लापता
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Himachal Pradesh Viral Video: NH-5 पर मौत बनकर टूटा पुल! डंपर समेत सतलुज नदी में गिरा ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
- Himachal Pradesh Accident: मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का शिकार! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
0:00 left
नीमच। नीमच के हिंगोरिया फाटक पर रेलवे मेंटेनेंस कार्य के दौरान सोमवार को एक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक इंजन पहले से ही पटरी पर खड़ा था। इसी दौरान उसी ट्रैक पर ओएचई निरीक्षण यान तेज गति से आ गया। गति अधिक होने के कारण निरीक्षण यान सीधे खड़े इंजन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर मौजूद कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।

घटना सोमवार दोपहर की है। एक ट्रैकिंग/मेंटेनेंस मशीन पहले से ट्रैक पर खड़ी थी। इसी दौरान मंदसौर की दिशा से आ रहा एक टावर व्हीकल (निरीक्षण यान) अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया। टक्कर की वजह से दोनों मशीनों में सवार कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
चार कर्मचारी घायल, अस्पताल में भर्ती
इस दुर्घटना में चार रेलवे कर्मचारियों को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद वहां अफरा–तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। कर्मचारी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक तौर पर लापरवाही का मामला
प्राथमिक तौर पर यह लापरवाही का मामला प्रतीत हो रहा है कि एक ही ट्रैक पर दो इंजन कैसे आ गए। रेलवे ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि चूक सिग्नलिंग में थी या मानवीय भूल हुई थी। इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



