यशवंत क्लब में निर्माण टेंडर पर विवाद : जो सदस्य हर फैसले में रहे साथ, वही अब उठा रहे आपत्ति

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। यशवंत क्लब में प्रस्तावित निर्माण कार्य के टेंडर को लेकर प्रबंधन समिति के कुछ सदस्यों ने औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई है। 7 अक्टूबर 2026 को क्लब के चेयरमैन, सचिव और कंस्ट्रक्शन कमेटी को भेजे पत्र में सदस्यों ने कहा है कि निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर पर्याप्त चर्चा और प्रस्तुति के बिना टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसका जवाब देते हुए यशवंत क्लब के अध्यक्ष और सचिव ने इन आपत्तियों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि तेजवीर जुनेजा, राजेश तलवार, गुनीत सिंह चड्ढा, वैभव दुआ और विकास थम्मन (बॉबी) ने यशवंत क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, सचिव विजय कस्तूरी और निर्माण समिति को यह पत्र लिखा है। पत्र के मुताबिक, संबंधित समिति के सदस्यों द्वारा पिछले करीब तीन महीनों से प्रस्तावित डेवलपमेंट/मास्टर प्लान, कार्य का दायरा, प्रोजेक्ट की जानकारी, अनुमानित लागत, समयसीमा और निर्माण रणनीति की प्रस्तुति की मांग की जा रही थी। सदस्यों का कहना है कि अब तक इस संबंध में कोई व्यापक प्रस्तुति या विस्तृत चर्चा नहीं हुई। इसके बावजूद पिछले दो-तीन दिनों में निर्माण से जुड़ी बैठकें होने और अचानक क्लब के नोटिस बोर्ड पर बड़े मूल्य का निर्माण टेंडर प्रदर्शित किए जाने पर उन्होंने चिंता जताई है।

आपत्ति दर्ज कराने वाले हर फैसले में थे साथ

आपत्तियों का जवाब देते हुए यशवंत क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र जैन और सचिव विजय कस्तूरी ने लिखा है कि आपत्ति लेने सदस्यों ने हर फैसले पर सहमति जताई थी। पत्र में कहा गया है कि जिस EOGM में ये फैसले हुए, उसमें राजेश तलवार, गुनीत सिंह चड्ढा और तेजवीर जुनेजा भी उस में उपस्थित थे और इन्होंने भी इस प्रस्ताव को पारित करने में अपनी सहमति दी थी। वैभव दुआ भी इसमें शामिल थे। इसके बावजूद अब प्रस्ताव को ध्यानपूर्वक पढ़े बिना निर्माण समिति पर आरोप लगाए जा रहे हैं और विकास कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा करके आप सदन के निर्णय का भी अनादर कर रहे हैं।

निर्माण समिति का फैसला सबके लिए बाध्य

उल्लेखनीय है कि मीटिंग के चेयरमैन अजय बगड़िया ने प्रस्ताव रखा कि चूंकि मास्टर प्लान पूरा होने में 4-5 साल लगेंगे, इसलिए हमें विकास कार्यों की देखरेख के लिए सात सदस्यों वाली एक कंस्ट्रक्शन कमेटी बनानी चाहिए। इस कमेटी में मौजूदा चेयरमैन मंजीत सचदेवा और मानद सचिव संजय गोरानी स्थायी सदस्य होंगे, साथ ही उस कार्यकाल के चेयरमैन और मानद सचिव, दो इंजीनियर और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल होंगे। यह कमेटी मौजूदा मैनेजिंग कमेटी द्वारा बनाई जाएगी और कंस्ट्रक्शन कमेटी के सदस्यों के नाम नोटिस बोर्ड पर लगाए जाएंगे। यह कमेटी मास्टर प्लान पूरा होने तक प्रोजेक्ट की देखरेख करेगी और हर मामले में कंस्ट्रक्शन कमेटी का फैसला अंतिम और सभी के लिए बाध्यकारी होगा। हाउस ने सर्वसम्मति से इस पूरे प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। इसके अलावा, यह भी मंज़ूर किया गया कि मंज़ूरशुदा मास्टर प्लान में कोई भी मैनेजिंग कमेटी बदलाव नहीं करेगी और प्रोजेक्ट की देखरेख के लिए क्लब के पेरोल पर इंजीनियर और सुपरवाइज़र नियुक्त किए जाएंगे, जिनकी सैलरी क्लब के नियमित बजट से दी जाएगी। बैठक में श्याम अग्रवाल ने कार पार्किंग के बारे में पूछा। मानद सचिव संजय गोरानी ने जवाब दिया कि हमने मौजूदा वॉलीबॉल कोर्ट एरिया में 100 कारों की पार्किंग का इंतज़ाम किया है और भविष्य में मल्टी-लेवल कार पार्किंग बनाई जा सकती है। अनुराग विजयवर्गीय और हिमांशु देव ने भी अपने विचार रखे।

सदस्यों के मन में सवाल-हो क्या रहा है?

यशवंत क्लब में हाल ही में चुनाव हुए हैं। इससे पहले के सारे निर्णयों में वर्तमान में आपत्ति जता रहे सदस्य भी शामिल रहे हैं। ऐसे में यशवंत क्लब के सदस्यों के मन में यह सवाल है कि आखिर यह सब हो क्या रहा है? आखिर कौन यह सब करा रहा है? सदस्यों का कहना है कि जिसके लिए वे सालों से लगे रहे कि मास्टर प्लान से क्लब का विकास होगा। अब उनका मन दुखी है कि विकास कार्य रोका जा रहा है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पतंजलि गाय के घी का एक बैच असुरक्षित, मध्यप्रदेश में बाजार से वापस लेने के आदेश

मध्यप्रदेश में पतंजलि के गाय के घी के एक बैच को असुरक्षित पाए जाने पर बाजार से वापस लेने के आदेश दिए गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बिक्री और वितरण रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को फटकारा, चेक बाउंस रकम जल्द जमा करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव के वकील को फटकार लगाई। 13 अक्टूबर तक 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया गया।

1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए GST नियम, 10 हजार से कम टैक्स पर नोटिस नहीं मिलेगा

1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए GST नियम, 10 हजार रुपये से कम टैक्स पर नोटिस नहीं मिलेगा। जीएसटी परिषद ने बड़े सुधारों को मंजूरी दी।

बंटी नागर सुसाइड केस : क्या देनदारी से ज्यादा लेनदारी से परेशान थे प्रॉपर्टी कारोबारी?

इंदौर के बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के पीछे आर्थिक लेनदेन की जटिलताएं सामने आई हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

अयोध्या में अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने की चुनौती दी

अयोध्या में चुनाव लड़ने की चुनौती को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुला संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर योगी को हिम्मत है तो अयोध्या से चुनाव लड़ें।

जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर सूर्यकिरण और सारंग के दमदार करतब, वायुसेना दिवस पर भव्य एयर शो

जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर वायुसेना दिवस पर सूर्यकिरण और सारंग के दमदार करतबों ने भव्य एयर शो का रंग जमाया।

शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निवेशकों के 11 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक गिरा। निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूबने से बाजार में भारी बेचैनी दिखी। RBI की नीति और वैश्विक दबाव मुख्य कारण हैं।

कंगना रनौत ने अश्लील AI कंटेंट के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की, नोटिस हुआ जारी

कंगना रनौत ने अश्लील AI कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने नोटिस जारी किया और सुनवाई 8 अक्टूबर 2026 को होगी।

सीएम मोहन यादव ने मुंबई में कहा, मध्यप्रदेश में निवेश का बेहतरीन माहौल

सीएम मोहन यादव ने मुंबई में कहा, मध्यप्रदेश में निवेश का बेहतरीन माहौल है। उन्होंने उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के अवसरों के लिए आमंत्रित किया।

CEC ज्ञानेश कुमार सहित चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में चुनौती, कई सवाल उठाए

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। ज्ञानेश कुमार समेत तीन चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल उठाए गए हैं।