बंटी नागर सुसाइड केस : मौके का फायदा उठाने वाले चला रहे फर्जी कहानी, परिजनों के बयान के बाद ही होगा कोई खुलासा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। प्रॉपर्टी कारोबारी एंव बिल्डर बंटी उर्फ संदीप नागर की आत्महत्या मामले में हर दिन नई कहानी सामने आ रही है। ऐसी कहानियों से पुलिस भी परेशान है, जबकि अब तक परिजनों के बयान ही नहीं हुए हैं। परिजनों के बयान के बाद ही पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी, लेकिन इस मौके फायदा उठाने वाले लोग हर दिन नई कहानियां गढ़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि रविवार को बंटी नागर ने साकेत के अपने ऑफिस में साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो डीवीआर और बिल्डर का मोबाइल जब्त किया था। इस मामले में मीडिया में कई लोगों के नाम सामने आए थे। पहले दो महिला पार्टनरों की कहानी चली, फिर कुछ और बिल्डरों के नाम आए। फिर करोड़ों रुपए के लेन-देन की बात भी सामने आई।

👉 यह भी पढ़ें:

परिजनों के अभी तक नहीं हुए बयान

इधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह बात जरूर सामने आई है कि बंटी नागर पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे थे। इस बारे में उनके परिजन ही ठीक से बता सकते हैं। परिजनों के बयान के बाद ही जांच की दिशा आगे बढ़ेगी। अब तक परिजन दो बार वकील के माध्यम से आए हैं, लेकिन उनका विधिवत बयान दर्ज नहीं हो सका है।

हर दिन आ रही है नई कहानी

इस मामले में हर दिन मीडिया में नई कहानी सामने आ रही है। पहले मीडिया में दो महिला पार्टनरों की कहानी चलाई गई। कहा गया कि उनसे पूछताछ भी हुई है। इसके साथ ही कुछ बिल्डरों से पूछताछ की बात भी सामने आई। इसके बाद हर दिन किसी न किसो नए बिल्डर की कहानी सामने आई। कई लोग बड़े लेनदेन की बात भी कह रहे हैं।

डायरी वाले जरूर चिन्ता में

बताया जाता है कि बंटी के ऑफिस से कुछ डायरियां भी मिली हैं। इनमें करोड़ों रुपए के लेनदेन का हिसाब लिखा है। ऐसे लोग चिन्तित हैं। यह भी पता चला है कि बंटी की मौत के बाद ऐसे कई लोग घर पर पैसे मांगने पहुंच भी चुके हैं।

जेल रिटर्न भूमाफिया भी सक्रिय

खास बात यह कि बंटी नागर की मौत के बाद कुछ ऐसे बिल्डर और भूमाफिया भी सक्रिय हो गए हैं, जिन्हें मोटी रकम देनी है। सूत्र बताते हैं कि इनमें एक जेल रिटर्न भूमाफिया भी शामिल है, जिसे डेढ़ करोड़ रुपए बंटी नागर को देने हैं। वह भी तरह-तरह की कहानी चला रहा है।

पुलिस के नाम से दलाल सक्रिय

ऐसे भूमाफिया और बिल्डर पुलिस को भी भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी सोच है कि मीडिया में नई-नई कहानी लाकर वे बचे रहे हैं। कुछ ऐसे दलाल भी सक्रिय हो गए हैं, जो हर दिन बिल्डरों को डरा-डरा कर पुलिस से बचाने के लिए पैसे वसूलने लगे हैं। पुलिस ऐसे लोगों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस कमिश्नर खुद देख रहे मामला

खास बात यह कि पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह इस मामले पर पूरी तरह निगाह रखे हुए हैं। उन्हें भी पता है कि फर्जी कहानियां कौन चला रहा है। आने वाले दिनों में ऐसे कुछ लाइजनर, बिल्डर और भूमाफिया पुलिस के हत्थे चढ़ सकते हैं।

अहिल्या पथ का मामला भी आया सामने

सूत्र बताते हैं कि बंटी नागर पिछले कुछ समय से परेशान थे। इसके कई कारण बताए जा रहे हैं, जिसमें अहिल्या पथ स्कीम भी शामिल है। हालांकि इन सबका खुलासा परिजनों के बयान के बाद भी हो पाएगा।

वकीलों के साथ थाने पहुंचे थे परिजन

बताया जाता है कि पुलिस ने बंटी के भाई राजेश नागर, पत्नी अपर्णा बेटा ऋषित को बुलाया था। वे वकीलों के साथ थाने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा था कि सभी तथ्यों सभी दस्तावेज के साथ दो दिन में आकर बयान देंगे। उन्होंने कहा था कि वे प्रोजेक्ट से लेकर हर डिटेल देंगे। उन्होंने कहा था कि अभी परिवार शोकाकुल है, इसके कारण वे डिटेल नहीं निकाल पा रहे हैं।

अधिकांश नेताओं से अच्छे संबंध

बंटी नागर के शहर के अधिकांश नेताओं से अच्छे संबंध थे। बताया जाता है कि कुछ से व्यावसायिक संबंध में भी रहे हैं। अब इन नेताओं को भी इस बात की चिन्ता होने लगी है कि आखिर हुआ क्या है? कुछ तो इस बात से भी चिन्तित हैं कि कहीं जांच-पड़ताल में उनका नाम भी न आ जाए?

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब ‘Understanding Society’ में बदला सिलेबस, हटाईं विश्व क्रांतियां

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब 'Understanding Society' में सिलेबस बदला गया है। इसमें विश्व क्रांतियों को हटाकर भारतीय इतिहास पर जोर दिया गया है।

मोहन भागवत 2 से 6 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश दौरे पर, इंदौर में RSS की बड़ी बैठक

मोहन भागवत 2 से 6 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। इंदौर में RSS की बड़ी अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक आयोजित होगी।

मध्य प्रदेश भाजपा का नया संदेश: गुटबाजी खत्म, पोस्टर में योजनाएं दिखाओ

मध्य प्रदेश भाजपा का नया संदेश गुटबाजी खत्म करने और पोस्टर में योजनाओं को प्रमुखता देने का है। बिप्लब कुमार देब ने तीन महीने में सुधार का आदेश दिया।

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर फिर चला, मथुरावाला बिल्डिंग के हिस्से तोड़े

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर बुलडोजर चला। मथुरावाला बिल्डिंग के बाधक हिस्से हटाए गए। नगर निगम ने 60 फीट चौड़ाई को अंतिम रूप दिया।

MP में 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई, अगले 3 दिन तेज धूप और उमस बनी रहेगी

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई 10 अक्टूबर तक होगी। अगले तीन दिन तेज धूप और उमस बनी रहेगी। 5 अक्टूबर को पूर्वी प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दिन पार्किंग के लिए विशेष स्थान तय

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दिन पार्किंग के लिए विशेष स्थान तय किए गए हैं। होलकर स्टेडियम के आस-पास दर्शकों के लिए सुविधाजनक पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है।

रुचि ग्लोबल के 66 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में ईडी की कार्रवाई

रुचि ग्लोबल के 66 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने 21 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। जांच जारी है।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर डूबने से 8 पुणे के छात्रों की मौत, सभी शव बरामद

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर डूबने से 8 पुणे के छात्रों की मौत हो गई। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना 1 अक्टूबर 2026 को हुई।

इंदौर हाईकोर्ट का सख्त आदेश: अवैध होर्डिंग पर निगम को 4 हफ्ते में फैसला लेना होगा

इंदौर हाईकोर्ट ने अवैध होर्डिंग मामले में निगम को चार हफ्ते में कार्रवाई का सख्त आदेश दिया है। इससे शहर की सुरक्षा और सौंदर्य दोनों सुधरेंगे।

AAP ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 8 सीटों पर दावेदारी, 4 कैंडिडेट घोषित

आम आदमी पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 8 सीटों पर दावेदारी की है। पार्टी ने 4 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।