श्रीरामराजा सरकार का खजाना डबल लॉक में सुरक्षित, ताला तोड़ने की खबरों का प्रशासन ने किया खंडन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


निवाड़ी। ओरछा स्थित प्रसिद्ध श्रीरामराजा मंदिर के खजाने का ताला तोड़ने और बिना निर्धारित प्रक्रिया के खजाना खोले जाने की खबरों को जिला प्रशासन ने भ्रामक एवं तथ्यहीन बताया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंदिर का खजाना पूरी तरह सुरक्षित है और उसे डबल लॉक में रखा गया है। खजाने के कक्ष का केवल प्रारंभिक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान न तो ताले को कोई नुकसान पहुंचाया गया और न ही खजाने में रखी किसी सामग्री के साथ छेड़छाड़ की गई।

जिला प्रशासन के अनुसार, खजाने के सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर कुछ समाचार माध्यमों में प्रकाशित खबरें वास्तविकता से परे हैं। निरीक्षण के बाद खजाने के कक्ष को विधिवत बंद कर दिया गया और ताले को पूर्ववत सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपुष्ट खबरों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।

2017 के बाद प्राप्त सामग्री का होगा सत्यापन

प्रशासन के मुताबिक, श्रीरामराजा मंदिर के खजाने का अंतिम सत्यापन वर्ष 2017 में किया गया था। उस समय तक की संधारित सामग्री निर्धारित व्यवस्था के तहत डबल लॉक में सुरक्षित रखी गई है। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में अर्पित की गई नई सामग्री और बहुमूल्य वस्तुओं का अलग से रिकॉर्ड तैयार कर उनका विधिवत सत्यापन एवं पंजीयन किया जाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2017 के बाद प्राप्त सामग्री का उपलब्ध अभिलेखों से मिलान कर अद्यतन विवरण तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका मकसद मंदिर की संपत्ति का संरक्षण, दान में प्राप्त सामग्री का प्रमाणिक रिकॉर्ड तैयार करना और पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

कलेक्टर ने गठित किया छह सदस्यीय जांच दल

खजाने के सत्यापन की प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर एवं श्रीरामराजा मंदिर प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुश्री जमुना भिंडे ने आदेश जारी कर छह सदस्यीय जांच दल गठित किया है। समिति ने बैठक के बाद खजाने के कक्ष का प्रारंभिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य आगामी सत्यापन के लिए जरूरी व्यवस्थाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता और कार्ययोजना का आकलन करना था। पूरी प्रक्रिया की निरंतर वीडियोग्राफी कराई गई और विधिवत पंचनामा भी तैयार किया गया। यह कार्रवाई मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित रामाकांत दीक्षित की मौजूदगी में हुई। इस दौरान ओरछा तहसीलदार, जो मंदिर प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक भी हैं, उपस्थित रहे। प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में ओरछा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए मंदिर की नियमित व्यवस्थाओं और भक्तों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। खजाने का विस्तृत सत्यापन आवश्यक तैयारियां पूरी होने और अनुकूल समय निर्धारित किए जाने के बाद गठित जांच दल द्वारा कराया जाएगा।

मंदिर के आय-व्यय का होगा कंप्यूटरीकरण

श्रीरामराजा मंदिर की व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्यूआर कोड एवं बारकोड के माध्यम से गूगल पे, फोनपे सहित अन्य डिजिटल भुगतान विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। राजभोग, प्रसाद और पोशाक की रसीद एवं बुकिंग की सुविधा भी ऑनलाइन की गई है। मंदिर में प्राप्त होने वाली चढ़ोतरी और दान को भी डिजिटल भुगतान व्यवस्था से जोड़ा गया है। मंदिर के भुगतान पहले ही ऑनलाइन किए जा चुके हैं। अब आय-व्यय और अन्य अभिलेखों के कंप्यूटरीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। नियमित रूप से प्राप्त होने वाली दान राशि के सत्यापन, प्रविष्टि और रिकॉर्ड संधारण को डिजिटल प्रणाली के माध्यम से व्यवस्थित किया जाएगा। इससे प्रत्येक प्राप्ति और लेन-देन का प्रमाणिक रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

मंदिर की संपत्ति और श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि

जिला प्रशासन ने दोहराया है कि श्रीरामराजा मंदिर की संपत्ति की सुरक्षा, श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान का उचित अभिलेखीय संधारण और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। खजाने के कक्ष का प्रारंभिक निरीक्षण निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है। ताला तोड़ने, अनधिकृत रूप से खजाना खोलने अथवा किसी तरह की अनियमितता किए जाने की खबरों को प्रशासन ने सिरे से खारिज किया है। प्रशासन का कहना है कि मंदिर की गरिमा, श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर की संपत्ति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों एवं पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएंगी।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को FSSAI की मंजूरी, अब खाद्य पदार्थों की जांच में आएगी तेजी

इंदौर की खाद्य प्रयोगशाला को FSSAI ने अधिसूचित किया है। इससे खाद्य नमूनों की जांच प्रक्रिया तेज होगी और मिलावटखोरी पर नियंत्रण बेहतर होगा।

राहुल गांधी ने किताब लॉन्च में साझा किया राजीव-सोनिया की पहली मुलाकात का किस्सा

राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब लॉन्च में राजीव-सोनिया की पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कैंब्रिज के वर्साइट रेस्टोरेंट में प्रेम कहानी शुरू हुई थी।

बंगाल की खाड़ी में भारत-म्यांमार नौसेना का आठवां संयुक्त अभ्यास IMNEX-26 पूरा

भारत-म्यांमार नौसेना अभ्यास बंगाल की खाड़ी में सफलतापूर्वक पूरा हुआ। IMNEX-26 ने समुद्री सुरक्षा और सहयोग को मजबूत किया।

हैरी पॉटर : हॉगवर्ट्स की बदली दुनिया में हैरी-रॉन की मस्ती, डंबलडोर का जादू भी दिखा

हॉगवर्ट्स की बदली दुनिया में हैरी-रॉन की मस्ती ने जादू की नई कहानी कही है। डंबलडोर का जादू भी इस बदलाव का अहम हिस्सा है।

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा, CEC से सवाल पूछने की मांग

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में 48 सवालों के जवाब के लिए हलफनामा दायर किया है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं।

इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद पर मंत्री ने रोहित चौधरी के लिए लगाया जोर, अपने दावेदारों के लिए अन्य विधायक भी एक्टिव, घोषणा जल्द

इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद की नियुक्ति लंबे समय से टल रही है। मंत्री और अन्य विधायक अपने-अपने दावेदारों के लिए सक्रिय हैं।

BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर लगाया देश को बदनाम करने का आरोप

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत विरोधी ताकतों को एकजुट करने का गंभीर आरोप लगाया।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सेन्सेक्स में 510 अंकों की तेजी के साथ भारतीय शेयर बाजार 16 नवंबर 2026 को हरे निशान में बंद हुआ। FMCG और बैंकिंग सेक्टर्स ने बढ़त दर्ज की।

बिलकिस बानो गैंगरेप केस: SC ने दो दोषियों की उम्रकैद पर रोक लगाई, जमानत दी

बिलकिस बानो गैंगरेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों को जमानत दी और उम्रकैद की सजा पर रोक लगाई। दोषी 17 साल से अधिक जेल में थे।

कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हुए। इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट की मौत हुई।