👉 यह भी पढ़ें:
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, आयरलैंड को हराकर 2027 एकदिवसीय विश्व कप के लिए किया सीधा क्वालीफाई
- Big Bash League India: इतिहास रचने जा रही BBL! चेन्नई में होगा पहला विदेशी क्रिकेट लीग मैच, PM Modi और Anthony Albanese का बड़ा ऐलान
- President of France की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीरिया में जिस होटल में रुके हैं, उसी के पास हुआ जोरदार धमाका
- भाजयुमो इंदौर अध्यक्ष की नियुक्ति में संघ का रोड़ा, दावेदार हाथ जोड़कर पूछ रहे-आखिर हमारी क्या गलती है सरकार?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
0:00 left
इतिहास रचा गया: संगीता बरुआ पिशरोटी बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरुआ पिशरोटी को वर्ष 2025–26 के कार्यकाल के लिए प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) का अध्यक्ष चुना गया है। यह भारतीय पत्रकारिता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि क्लब के 67 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने इस सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभाली है। खास बात यह भी है कि वह पूर्वोत्तर भारत से इस पद पर पहुंचने वाली पहली पत्रकार हैं।

चुनाव में संगीता बरुआ पिशरोटी ने शानदार और निर्णायक जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1,019 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अतुल मिश्रा को केवल 129 वोट हासिल हुए। वहीं अरुण शर्मा को इससे भी कम वोट प्राप्त हुए। बरुआ के पैनल ने सभी 21 सीटों पर जीत हासिल की
जीत के बाद संगीता बरुआ पिशरोटी ने पत्रकार समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक ऐसे प्रेस क्लब के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी, जो समावेशी हो और विविध आवाजों को पहचान और मंच दे।
पीसीआई के अन्य पदाधिकारियों में जतिन गांधी को उपाध्यक्ष चुना गया है। अफजल इमाम सचिव जनरल निर्वाचित हुए, जबकि पी.आर. सुनील कुमार संयुक्त सचिव और अदिति राजपूत कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनी गईं।



