नितिन नवीन के स्वागत में कट आउट को लेकर विवाद, जीतू जिराती से भिड़ गए मंत्री पुत्र चिंटू सिलावट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार इंदौर आए थे। जाहिर उनके स्वागत में शक्ति प्रदर्शन करने के लिए नेताओं में होड़ मच गई। एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर के बीच सैकड़ों मंच, हजारों होर्डिंग लगा दिए गए। इसी बीच एक कट आउट को लेकर मंत्री तुलसी सिलावट के पुत्र और पूर्व विधायक जीतू जिराती के बीच विवाद भी हुआ।

बताया जाता है कि जीतू जिराती के समर्थकों ने एक बड़ा सा कट आउट लगा रखा था। उसे नीचे जीतू जिराती मित्र मंडल लिखा था। बाद में इसी कट आउट के नीचे ही मंत्री तुलसी सिलावट का मंच लगाया जाने लगा। मंच लगाने के बाद वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जीतू जिराती के कट आउट को छुपा दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

👉 यह भी पढ़ें:

जिराती ने ऊपर करा लिया था कट आउट

सूत्र बताते हैं कि तुलसी सिलावट का मंच लगने के बाद वहां से जीतू जिराती गुजरे। उन्होंने जब अपना कट आउट ढका हुआ देखा तो आपत्ति ली और अपने कार्यकर्ताओं से उसे थोड़ा ऊपर करा लिया, ताकि सिलावट के मंच पर को कई बाधा न आए।

सिलावट के लोगों ने फिर से ढक दिया

इसके बाद जीतू जिराती एक बार फिर वहां से निकले तो देखा कि उनका कट आउट ढका हुआ है। मंच पर तुलसी सिलावट का कार्यकर्ता सुभाष चौधरी दिखा। उससे जिराती ने कहा कि कट आउट और ऊपर करा देता हूं। इसे ढको मत।

जिराती से भिड़ गए चिंटू सिलावट

इसके बाद फिर से कट आउट ढक दिया गया। जिराती ने आपत्ति ली और कहा कि दो बार बोलने के बाद भी मेरा कट आउट क्यों ढक दिया। इस पर वहां मौजूद मंत्री के पुत्र चिंटू सिलावट ने बहुत गंदे तरीके से जिराती से बात की। फिर जिराती भी बिफड़ पड़े और कहा कि मैं कोई विवाद नहीं चाहता। अगर, लड़ना चाहते हो तो अपने अपने बाप को बोल देना। मेरा किसी से और न सांवेर से कोई लेदा देना है। मैं सिर्फ पार्टी के लिए काम करता हूं।

होते-होते रह गया बड़ा विवाद

जीतू जिराती जब चिंटू सिलावट से बात कर ही रहे थे कि इसी बीच सिलावट के किसी समर्थक ने अपशब्द कहे। तब तक काफी संख्या में खाती समाज के लोग भी पहुंच गए थे। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा और सावन सोनकर भी मौजूद थे। उन्होंने बीच-बचाव कर जैसे-तैसे मामला शांत कराया। विवाद बढ़ता देख चिंटू सिलावट वहां से रवाना हो गए थे।

बेटे बिगाड़ रहे सिलावट की छवि

इस विवाद की चर्चा भाजपा में जबरदस्त है। नेता कह रहे हैं कि एक तरफ तुलसी सिलावट सबसे सम्मान से बात करते हैं। हाथ जोड़े फिरते हैं, लेकिन बेटे उनकी पूरी छवि का सत्यानाश करने में जुटे हैं। मंत्री के पुत्र पहले भी कई बार विवादों में आ चुके हैं।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।

एशियन गेम्स में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने 8 गोल किए

एशियन गेम्स में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। दीपिका ने आठ गोल कर टीम को जीत दिलाई।

MP में मानसून के आखिरी दौर में फिर बारिश की संभावना, जानें हालात

मध्य प्रदेश में मानसून के आखिरी दौर में फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

MP में मानसून का आखिरी दौर, इंदौर-भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून का आखिरी दौर शुरू हो चुका है। इंदौर, भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना बताई है।