इंदौर।। इंदौर नगर निगम के संपत्तिकर खातों में नामांतरण के दौरान हुई गंभीर अनियमितताओं के मामले में निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन मस्टर कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
बिल कलेक्टर और एक कर्मचारी निलंबित
जोन क्रमांक 10, वार्ड क्रमांक 39 में पदस्थ बिल कलेक्टर रियाज अंसारी और मुख्यालय राजस्व विभाग में पदस्थ संजय यादव को निलंबित किया गया है। वहीं जोन क्रमांक 13 के बिल कलेक्टर सौरभ तिवारी, वर्तमान में रिमूवल विभाग में पदस्थ मस्टर कर्मचारी संतोष मालवीय तथा जोन क्रमांक 20 के बिल कलेक्टर अजय सोलंकी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- देश के सबसे साफ शहर में गंदगी फैला रहा था Sheraton Hotel, नगर निगम ने किया 2.50 लाख का स्पॉट फाइन
- कृष्णा संस्था को जमीन आवंटित कर उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने भोपाल भेजी फाइल, संभागायुक्त ने भी मंगाए दस्तावेज
- इंदौर में नेता कुछ नहीं करते…सिर्फ अफसरों का है राज!
- प्रॉपर्टी कारोबारी बंटी नागर की खुदकुशी मामले में हर एंगल से हो रही जांच, दो महिलाओं से भी हुई पूछताछ!
- चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
आउटसोर्स कर्मचारी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मामले में आउटसोर्स कर्मचारी सागर पवार को ब्लैकलिस्ट करने के लिए संबंधित एजेंसी को पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जोन क्रमांक 4 में प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी के पद पर पदस्थ तरुण जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निगम आयुक्त ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त राजस्व को साइबर क्राइम शाखा में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं।
संपत्तिकर खातों में मिली थी गड़बड़ी
दरअसल, नवंबर से अप्रैल के बीच संपत्तिकर खातों में बिना विधिवत आवेदन के ओनर नेम में बदलाव किए जाने की जानकारी सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त श्री सिंघल ने जांच समिति गठित की थी। समिति की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए कर्मचारियों के विरुद्ध अब यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद निगमायुक्त सिंघल द्वारा जांच हेतु कमेटी गठित की गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर उक्त कार्यवाही की गई।



