नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर एक वीडियो संदेश जारी कर युवाओं के प्रदर्शन और उनके द्वारा सरकार से जवाबदेही मांगने की तारीफ की है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के युवाओं ने जिस साहस और मजबूती के साथ शासन के सामने खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने खास तौर पर उन छात्राओं का जिक्र किया, जिनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा हुई।
छात्रों ने शांति के साथ आवाज बुलंद की
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि भारत के युवाओं ने ‘मोदी जी के हिंसक शासन’ के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह प्रशंसा के योग्य है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने शांति, मोहब्बत और हंसी-मजाक के साथ अपनी आवाज बुलंद की। राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब छात्र आंदोलनों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों की भूमिका पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
- राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- ‘हिट एंड रन की राजनीति करते हैं’
- Parliament News: संसद में फिर गरमाया माहौल, अमित शाह को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने; विपक्ष के आरोपों पर बढ़ी सियासी हलचल
छात्राओं का भी किया जिक्र
राहुल गांधी ने अपने संदेश में छात्राओं का विशेष तौर पर उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उन्हें हर युवा पर गर्व है, लेकिन खासकर उन लड़कियों पर जिन्होंने कथित तौर पर BJP कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना किया। राहुल गांधी के मुताबिक, इन छात्राओं पर प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए दबाव भी बनाया गया। उन्होंने कहा कि अब इन युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकेगा।
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का किया ऐलान
राहुल गांधी ने वीडियो संदेश के जरिए ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के अगले कार्यक्रम की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को महाराष्ट्र के पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम को खास तौर पर छात्राओं के लिए समर्पित किए जाने की बात कही गई है। राहुल गांधी ने संदेश में कहा कि अब लड़कियां बोलेंगी और देश सुनेगा।
छात्र आंदोलन पर हमलावर हैं राहुल
छात्रों के आंदोलन और उन पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी इससे पहले भी केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साध चुके हैं। हाल के बयानों में उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग की है। राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन के संदर्भ में यह भी कहा है कि युवाओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के इस्तेमाल के लिए किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है।



