Bankipur उपचुनाव में मतगणना से पहले पटना पुलिस पर भड़के प्रशांत किशोर, कहा-घर में सो रहे लोगों को उठाया गया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान हो चुका है, लेकिन मतगणना बाकी है। इससे पहले पटना पुलिस ने कई लोगों को डिटेन किया है। जनुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने इस पर कड़ी आपत्ति लेते हुए पटना एसएसपी पर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि जिन लोगों को पुलिस ने उपद्रव के आरोप में उठाया, वो असल में अपने घरों में सो रहे थे। घर में सो रहा शख्स धारा 144 का उल्लंघन कैसे कर सकता है?

प्रशांत किशोर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस संदर्भ में पटना एसएसपी कार्यालय से एक पत्र जारी किया गया, जिसमें लिखा है कि चुनाव के दौरान बाहर से आए हुए लोगों ने धारा 144 का उल्लंघन किया। चुनाव में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनी रहे इसलिए उन्हें डिटेन किया गया। इस दावे से उलट जो सच्चाई है, वो मैं बताता हूं। टोटल 50 से ज्यादा लोग अरेस्ट किए गए। इनमें से ज्यादातर लोग पटना के लोकल हैं, जिनके घरों में घुसकर पुलिस ने दबिश दी थी। धारा 163 की कोई बात नहीं थी, लोग घरों में सो रहे थे। प्रशांत किशोर ने यह भी दावा किया कि पुलिस की टीम ने देर रात 2 से 3 बजे के बीच लोगों के घरों में घुसकर उन्हें पकड़ा है। 22 नंबर वार्ड में सरेआम पुलिस घूम कर लोगों को धमकी दे रही थी और वोट देने से रोका जा रहा था।

👉 यह भी पढ़ें:

एएसपी कर रहे चुनाव प्रभावित

प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी को  ‘अनप्रोफेशनल’ बताया और उनपर गंभीर आरोप लगाए। प्रशांत किशोर ने कहा कि ये वही एसएसपी हैं जिन्होंने नीट छात्रा की मौत को आत्महत्या बताया था। प्रशासन का नंगा नाच इस चुनाव में शुरू हो गया है। एसएसपी वर्दी की आड़ में छुपकर चुनाव को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं।  प्रशांत किशोर का कहना है कि वे दो दिन बाद चुनाव आयोग में जाकर इस बात की शिकायत करेंगे। सुप्रीम कोर्ट तक भी जाना पड़ा तो जाएंगे।

एसएसपी को राजनीति करनी है तो छोड़ें नौकरी

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के डीजीपी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि 3 अगस्त को होने वाली मतगणना में पटना के एसएसपी की कोई भूमिका नहीं होगी। उन्होंने पटना जिले के थाना प्रभारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने नियमों के विरुद्ध कार्रवाई की है तो उनके एसएसपी उन्हें नहीं बचा पाएंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि पटना के एसएसपी को राजनीति करनी है तो उन्हें नौकरी छोड़कर राजनीति में आ जाना चाहिए।

नीतीश कुमार ने नहीं किया पुलिस-प्रशासन का प्रयोग

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे उन्होंने कभी भी पुलिस प्रशासन का प्रयोग चुनाव के दौरान नहीं किया। 2015 में मैं नीतीश कुमार के साथ था उसे वक्त वह महागठबंधन में थे भाजपा विपक्ष में थी। उसे वक्त हम लोग भी चाहते तो पुलिस का उपयोग करके उनके कार्यकर्ताओं को पिटवा सकते थे लेकिन ऐसा हम लोगों ने नहीं किया। नीतीश कुमार ने भी ऐसा कभी नहीं किया। आज भाजपा वाले पुलिसिया तंत्र का गलत उपयोग कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी हमला बोल कहां की वह पुलिस को गुंडे बनाकर काम करवाना चाहते हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।

अखिलेश यादव का आरोप: भाजपा नफरत की राजनीति से समाज में विभाजन कर रही है

अखिलेश यादव ने भाजपा पर नफरत की राजनीति कर समाज में विभाजन का आरोप लगाया है। उनका मानना है कि इससे सामाजिक एकता कमजोर हो रही है।

मध्यप्रदेश में 7400 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी स्कूटी

मध्यप्रदेश में 7400 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूटी प्रदान की। यह योजना छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियां गिनाईं, सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक का जिक्र

पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियां गिनाईं। सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक की प्रगति पर उन्होंने प्रकाश डाला।

इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट, भारत जोड़ो मैदान में 300 फीट पोस्टर

इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट और भारत जोड़ो मैदान में 300 फीट पोस्टर से सजी तैयारी। शाम 5 बजे शुरू होगा छात्रों की गूंज।

सागर में अब तक 34.3 इंच बारिश, सीजन के 11 दिनों में 14 इंच और चाहिए

सागर में अब तक 34.3 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस मौसम में 14 इंच और बारिश की जरूरत है। मौसम विभाग ने स्थिति पर ताजा जानकारी दी है।

इंदौर में 18 साल पुरानी प्लॉट धोखाधड़ी का मामला दर्ज, बिना रसीद और कब्जे करोड़ों में बेचे गए प्लॉट

इंदौर में 18 साल पुरानी प्लॉट धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। बिना रसीद और कब्जे करोड़ों में प्लॉट बेचे गए। जांच जारी है।