Jantar Mantar पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती पर एफआईआर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान एक युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। अब युवती के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत इस युवती पर मुकदमा दर्ज किया है।

23 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान युवती ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी। इस मामले में युवती की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज  किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि युवती के इस कृत्य से प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है।

👉 यह भी पढ़ें:

जंतर-मंतर का वीडियो हुआ था वायरल

बताया जाता है कि  युवती का नाम रुचिका सिंह है। सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में लड़की पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणियां करती दिख रही है। लड़की नोएडा की रहने वाली है। शिकायत में कहा गया है कि इससे प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची। शिकायत के अनुसार बयान जानबूझकर विद्वेष फैलाने और लोक शांति भंग करने की मंशा से दिया गया।

आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर भी होगा एक्शन

दिल्ली सरकार ने प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ किसी भी प्रकार की प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि, यह राहत उन व्यक्तियों पर लागू नहीं होगी जिनका आपराधिक है। इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जाएगा। यदि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है, तो उनके मामलों की समीक्षा की जाएगी और उन्हें शीघ्र रिहा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आपत्तिजनक कंटेंट पर भी एक्शन

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे संवैधानिक प्रमुखों के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए गए आपत्तिजनक कंटेंट के मामले में एफआइआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने एक्स और दूसरे प्लेटफॉर्म को भी पत्र लिखकर इस तरह के कंटेंट हटाने और इसे पोस्ट करने वाले यूजर्स की जानकारी देने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह आपत्तिजनक कंटेंट अधिकतर जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पोस्ट किए गए थे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनांदगांव की महिला IPS अंकिता शर्मा से पुलिस मुख्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण, दशहरे पर AK-47 से किया था फायर

राजनांदगांव की महिला IPS अंकिता शर्मा पर AK-47 से फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक इंदौर में, संघ प्रमुख होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होगी। बैठक में संघ के प्रमुख और सभी प्रांत संघचालक हिस्सा लेंगे।

सतना में देवी विसर्जन लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली लाइन की चपेट में, 9 घायल

सतना में देवी विसर्जन लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आई। आठ बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर है।

करनाल में बोले शिवराज सिंह चौहान: किसानों का सेवक हूं, सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा

करनाल में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं किसानों का सेवक हूं और उनके सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दूंगा। उन्होंने 'खेत बचाओ अभियान' का शुभारंभ किया।

PNB करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के नकली नोट बरामद, NIA ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

PNB करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के नकली नोट बरामद हुए। NIA ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच को और मजबूती दी है।

नेहा बोरा ने CJP प्रोटेस्ट से किया खुद को अलग, कहा बुलावा दूसरे संगठन का था

नेहा बोरा ने CJP प्रोटेस्ट से खुद को अलग किया और दिल्ली हाई कोर्ट में स्पष्ट किया कि उनका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा।

नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने हैगली ओवल में टी20 मैच जीता

नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने हैगली ओवल में टी20 मैच जीता। भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा रन चेज़ कर इतिहास रचा।

सऊदी अरब में हमले में भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी निंदा

सऊदी अरब में हमले में भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने कड़ी निंदा की है। भारत ने आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया।

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 460 अंक टूटा

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट से सेंसेक्स 460 अंक टूटा। निफ्टी 123 अंक गिरकर 22,687 पर बंद हुआ। निवेशकों के भारी नुकसान के संकेत।

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर लगाया विदेशी ताकतों से जुड़ाव का आरोप

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों से जुड़ाव का आरोप लगाया है। पार्टी ने प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल और जॉर्ज सोरोस से संबंधों की बात कही है।