मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 29 जुलाई को शेयर बाजार में हरियाली नजर आ रही है। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी जोरदार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स 657.85 अंकों की शानदार तेजी के साथ 77,423.77 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 191.30 अंकों ऊपर जाकर 24,176.65 अंकों पर खुला।
सेंसेक्स की 22 कंपनियों के शेयर हरे निशान में
आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह निफ्टी की 50 में से 46 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले, 3 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 1 कंपनी के शेयर में कोई बदलाव नहीं दिखा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
इंफोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी
बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, पावरग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज एलएंडटी के शेयर 3.16 प्रतिशत, टीसीएस 2.30 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.74 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.68 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.48 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.99 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.89 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.70 प्रतिशत, एटरनल 0.65 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.49 प्रतिशत, एसबीआई 0.48 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.43 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.39 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.26 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.26 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.25 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.22 प्रतिशत, बीईएल 0.21 प्रतिशत, सन फार्मा 0.20 प्रतिशत, आईटीसी 0.11 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.06 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।
मारुति और इंडिगो के शेयर लाल निशान में
आज के कारोबार में मारुति सुजुकी के शेयरों ने 0.46 प्रतिशत, इंडिगो 0.23 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.18 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.10 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.07 प्रतिशत, ट्रेंट 0.05 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयरों ने 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड शुरू किया।
निफ्टी की कंपनियों के हाल
निफ्टी के शेयरों में इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और इटरनल में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.54 प्रतिशत और 0.66 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहे थे। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी और निफ्टी केमिकल ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑयल एंड गैस का प्रदर्शन कमजोर रहा।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
बुधवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार मिला-जुला रहा। शुरुआती कारोबार में जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में 0.49% की गिरावट देखी गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी अब तक 5% से ज्यादा टूट चुका है। चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 0.19% की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है। हालांकि, हांगकांग के हैंगसेंग ने 1.45% की बढ़त हासिल की है।
अमेरिकी शेयर बाजारों के हाल
मंगलवार को डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 537.24 अंक या 1.03% बढ़कर 52747.32 के स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहा। S&P 500 ने भी 0.21% की बढ़त हासिल की और 7428.78 पर बंद हुआ। हालांकि, नैस्डैक कंपोजिट में 0.22% की मामूली गिरावट आई और यह 24876.91 पर बंद हुआ। आज सुबह बेंचमार्क से जुड़े US स्टॉक फ्यूचर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। डाऊ फ्यूचर्स में 74 अंक या 0.14% की तेजी आई है। S&P 500 फ्यूचर्स भी 0.34% चढ़े, जबकि नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में 0.40% की बढ़त हुई है।



