Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 27 जुलाई को शेयर बाजार में हरियाली नजर आई।  बीएसई सेंसेक्स 549.21 अंकों की जोरदार तेजी के साथ 76,608.98 अंकों पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी ने भी आज 160.95 अंकों की तेजी के साथ 23,928.40 अंकों पर कारोबार शुरू किया

सेंसेक्स के 28 कंपनी के शेयर हरे निशान में

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह निफ्टी की 50 में से 46 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स में इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले,  जबकि दवा बनाने वाली कंपनी सन फार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

आईटी सेक्टर में दिख रही तेजी

सोमवार को सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इन्फोसिस के स्टॉक्स 2.17 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.17 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.69 प्रतिशत, टीसीएस 1.42 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.37 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.28 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.28 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.25 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.99 प्रतिशत, एलएंडटी 0.99 प्रतिशत, आईटीसी 0.97 प्रतिशत, ट्रेंट 0.91 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

आज बैंकिंग शेयर भी दिखा रहे दम

आज के कारोबार में बैंकिंग सेक्टर के शेयर भी दम दिखा रहे हैं।  महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.88 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.73 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.72 प्रतिशत, बीईएल 0.68 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.62 प्रतिशत, एटरनल 0.61 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.56 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.56 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.48 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.46 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.44 प्रतिशत, एसबीआई 0.41 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.37 प्रतिशत, टाइटन 0.28 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, भारती एयरटेल का शेयर आज 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ खुला।

निफ्टी के इन शेयरों में तेजी

आज निफ्टी में इंटरग्लोबल एविएशन, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और इटरनल सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.98 प्रतिशत और 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया और निफ्टी एफएमसीजी में सबसे ज्यादा तेजी आई, जबकि निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे कम बढ़त रही।

दुनिया के बाजारों के हाल

टोक्यो समय के अनुसार सुबह 10:56 बजे तक एसएंडपी 500 वायदा 0.7 फीसदी बढ़ा। जापान का टॉपिक्स सूचकांक 0.8 फीसदी की वृद्धि के साथ बंद हुआ। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 1 फीसदी ऊपर चढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.3 फीसदी की बढ़त पर रहा। शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 0.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। यूरो स्टॉक्स 50 वायदा भी 0.3 फीसदी ऊपर चढ़ गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MLC चुनाव में कांग्रेस के सफाए पर अमित शाह का तंज, लिखा ‘Ballot Box इस्तीफा दो’

MLC चुनाव में कांग्रेस के सफाए पर अमित शाह ने तंज कसा, लिखा 'Ballot Box इस्तीफा दो'। चार राज्यों में कांग्रेस को 28 में से कोई भी सीट नहीं मिली।

NHAI ने हाईकोर्ट को दिया आश्वासन : पुलिया-नाले सहित नेशनल हाईवे की जल्द होगी मरम्मत

एनएचएआई ने हाईकोर्ट को आश्वासन दिया कि पुलिया-नाले सहित नेशनल हाईवे की मरम्मत जल्द पूरी होगी। कोर्ट ने ₹26.53 करोड़ के भुगतान पर रोक लगाई।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, कहा- राहुल गांधी की बात मानते रहो, पार्टी खत्म हो जाएगी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कड़ी टिप्पणी की। कहा- राहुल गांधी की बात मानते रहे तो पार्टी खत्म हो जाएगी।

ED ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच कीं

ईडी ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच कीं। ₹426.46 करोड़ की संपत्ति मनी लॉन्ड्रिंग जांच में जब्त। कार्रवाई 28 अक्टूबर 2026 को हुई।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों का अड्डा पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार जब्त

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों का अड्डा पकड़ा गया और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई से बड़ा भंडाफोड़ हुआ।

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी पड़ी भारी, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट ने दिए पेश होने के निर्देश

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का आदेश। 17 नवंबर को सुनवाई है। जानिए पूरी खबर।

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स के 9 ही शेयर हरे निशान में रहे

28 अक्टूबर 2026 को आईटी स्टॉक्स में गिरावट के बीच सेंसेक्स के केवल 9 शेयर ही हरे निशान में बंद हुए। बाजार में आई कमजोरी और अन्य सेक्टरों का प्रदर्शन।

CJI सूर्यकांत ने चुनाव आयोग से पूछा: एड्रेस बदलने पर फॉर्म-6 क्यों जरूरी?

चुनाव आयोग के फॉर्म-6 को लेकर CJI सूर्यकांत ने सवाल उठाए। पता बदलने पर फॉर्म-6 क्यों जरूरी है, इस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है।

ICC टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी की रैंकिंग जारी, अभिषेक शर्मा बने नंबर-1

अभिषेक शर्मा ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बन गए हैं। उनकी तूफानी पारी ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊर्जा दी है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- EVM हो या बैलेट पेपर, हर बार कांग्रेस हारी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चाहे चुनाव ईवीएम हों या बैलेट पेपर, हर बार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने MLC चुनावों में कांग्रेस की हार को लेकर भाजपा का निशाना साधा।