Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस पर दागीं गोलियां, एक पुलिसकर्मी शहीद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहर के लाल चौक इलाके में हुए संदिग्ध आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमले में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ था, इलाज के दौरान उसकी मत हो गई।.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पुलिसकर्मी की पहचान IRP 3rd बटालियन के आशिक हुसैन के रूप में हुई है. वह जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह इलाके के रहने वाले थे. आशिक हुसैन यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम का हिस्सा थे.हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. सुरक्षाबल इलाके में हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं और हमले में शामिल आतंकियों की तलाश की जा रही है.

👉 यह भी पढ़ें:

टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है. TRF ने अपने बयान में दावा किया है कि आशिक नाम के पुलिसकर्मी को पांच गोलियां मारी गईं. संगठन ने कहा है कि इस मामले में वह जल्द ही और जानकारी जारी करेगा. सुरक्षा एजेंसियां अब हमले के पीछे शामिल आतंकियों और उनकी मदद करने वालों की जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं. अनंतनाग और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है.

लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी सगठन है TRF

TRF को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक छद्म या प्रॉक्सी संगठन माना जाता है. यह संगठन अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद सामने आया था. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, TRF का गठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों की तरफ से किया गया था. माना जाता है कि इस संगठन का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में होने वाली आतंकी गतिविधियों को स्थानीय रूप देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लश्कर-ए-तैयबा के नाम को छिपाने के लिए किया गया. भारत सरकार ने जनवरी 2023 में TRF को  UAPA के तहत एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था.

बड़े पैमाने पर चल रहा तलाशी अभियान

सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है. सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच कर रही हैं और हमलावरों तक पहुंचने के लिए सभी संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं.

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर पार: भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर

ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर के पार पहुंचने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। इससे महंगाई और आयात बिल बढ़ने की संभावना है।

दुबई में MP को 53 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

मध्य प्रदेश को दुबई में 53 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव मिला है। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को बल मिलने की संभावना है।