मोदीजी-शाहजी, आंखों में आँसू भर कर देश पूछ रहा है सवाल…आखिर कैसे फेल हो गया आपका इंटेलिजेंस सिस्टम?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कल जम्मू-कश्मीर में जो कुछ भी हुआ वह मानवता को शर्मसार करने के साथ ही पूरे देश के इंटेलिजेंस सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर रहा है। आखिर कैसे आतंकवादी पर्यटकों को आसानी से निशाना बनाकर चले गए। और तो और यह भी चुनौती दे गए कि जाकर मोदी से कह दो।

आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछ कर गोली मारी। बच्चों के सामने उनके पिताओं को, पत्नियों के सामने उनके पतियों को मारा। एक महिला के पति को मारकर उसे यह कहते हुए छोड़ दिया गया कि जाकर मोदी को बता देना। सोशल मीडिया पर रोती-विलखती और चीखती महिलाओं के वीडियो देख पूरा भारत दहल उठा है। आंतकवादियों ने यह पूरी दुनिया को बता दिया है कि वे आपको और आपके सुरक्षा तंत्र को कुछ नहीं समझते।

👉 यह भी पढ़ें:

अब तक आतंकवादियों के निशाने पर पर्यटक कम ही रहे हैं, इक्का-दुक्का हमले होते रहे हैं, लेकिन कल तो सीधे-सीधे पर्यटकों को ही निशाना बनाया गया। यह सीधे-सीधे जम्मू-कश्मीर को एक बार फिर से देश से अलग-थलग कर देने की साजिश है। पहले भी पर्यटक डर के मारे नहीं जाते थे और कल के हमले के बाद भला कौन हिम्मत करेगा?

यहां बड़ा सवाल आपके इंटेलिजेंस सिस्टम पर भी खड़ा हुआ है। आखिर कैसे आपके सुरक्षा तंत्र को फेल करते हुए आतंकवादियों ने इतनी बड़ी प्लानिंग बनाई और उसमें सफल भी हो गए। अगर यही हाल रहा तो देश फिर से 26/11 और संसद पर हमले के लिए तैयार रहे।

देश इस आतंकवादी हमले का जवाब पुलवामा जैसा ही मांग रहा है। 56 इंच के सीना वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से देश की यही मांग है कि अब सीना दिखा दिया जाए। आतंकवादियों के इस दुस्साहस का ऐसा जवाब देना होगा कि वे दोबारा कश्मीर में घुसने की हिम्मत नहीं करें।

अगर भारत सरकार यह चाहती है कि कश्मीर धरती का जन्नत बना रहे तो इस पर आंख उठाने वालों को जहन्नुम पहुंचाना होगा।

पाकिस्तान तो कह ही रहा है कि कश्मीर उसके गले की नस है तो यही नस दबाने का यही सही वक्त है…मोदीजी-शाहजी पूरे देश की आंखों में आंसू हैं…यह तब तक नहीं सूखेंगे जब तक बदला न ले लिया जाए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।