Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने संकेत दिए कि गिरफ्तारी मेमो में सिर्फ टाइपिंग की गलती (टाइपो) के आधार पर गिरफ्तारी को अवैध मानकर जमानत देने जैसे कानूनी सवाल पर बड़ी बेंच से विचार कराया जा सकता है। फिलहाल कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया है।

जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस चंद्रशेखर की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि इस कानूनी मुद्दे पर अलग-अलग फैसलों के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। कोर्ट यह भी तय करेगा कि क्या इस मामले को बड़ी बेंच के पास भेजा जाए। अदालत ने मेघालय पुलिस को निर्देश दिया कि गिरफ्तारी के समय आरोपी को दिए गए मूल दस्तावेजों की स्पष्ट (लेजिबल) प्रतियां पेश की जाएं, ताकि यह देखा जा सके कि उस समय आरोपी को क्या जानकारी दी गई थी।मेघालय सरकार ने जमानत का किया विरोध

तुषार मेहता ने किया जमानत का विरोध

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इतने गंभीर हत्या के मामले में केवल गिरफ्तारी मेमो में टाइपिंग की गलती के आधार पर जमानत देना कानून की गलत व्याख्या है। उन्होंने दलील दी कि गिरफ्तारी ये सीरियस मैटर है। सोनम की गिरफ्तारी के आधार दिए गए थे। गलती ⁠सिर्फ धारा लिखने में हुई थी और उसी के आधार पर सोनम को जमानत दे दी गई।

कोर्ट ने कहा-पहले के दो फैसले देखने होंगे

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले को विस्तार से सुनेगी क्यों कि ये विचार करने का विषय है। अदालत ने कहा कि उसके पहले के दो फैसले हैं। देखना होगा कि दो फैसलों में मतभेद होने के कारण क्या इसे बड़ी बेंच को भेजा जाए। अदालत ने तुषार मेहता से कहा कि वह इसमें लिखित दलीलें दाखिल करें। इस पर तुषार मेहता ने कहा कि यहां ये मुद्दा नहीं है। यहां लिखित में आधार दिए गए थे। हमने सारे दस्तावेज दाखिल किए हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये देखना होगा कि जो आधार दिया गया वो टिकने वाला है या नहीं, अगर आधार गलत है तो जमानत आदेश चला जाएगा।

सोनम ने हलफनामे में खुद को निर्दोष बताया

इससे पहले सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर खुद को बेकसूर बताते हुए कहा था कि उसे झूठे तरीके से फंसाया गया है। अभियोजन का पूरा मामला परिस्थितिजन्य सबूतों पर आधारित है ,जिन्हें अदालत में संदेह से परे साबित करना अभियोजन की जिम्मेदारी है। केवल आरोपों के आधार पर उसे दोषी नहीं माना जा सकता इसीलिए अदालत के पास उसकी जमानत रद्द करने का कोई आधार नहीं है। वह ट्रायल में पूरा सहयोग कर रही है।

सोनम रघुवंशी ने कही सहयोग करने की बात

सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने जवाबी हलफनामे में कहा है कि वह ट्रायल में पूरा सहयोग कर रही है और ट्रायल में यदि कोई देरी हुई है तो उसके लिए वह जिम्मेदार नहीं है। सोनम ने अदालत से कहा कि उसे 27 अप्रैल 2026 को जमानत मिली थी और 28 अप्रैल 2026 को वह जेल से रिहा हो गई थी। ऐसे में उसे दोबारा जेल भेजने का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि जमानत रद्द करने के लिए आवश्यक कानूनी आधार इस मामले में मौजूद नहीं हैं। हलफनामे में यह भी कहा गया है कि राज्य सरकार ने यह आरोप नहीं लगाया है कि उसने जमानत की किसी भी शर्त का उल्लंघन किया है। साथ ही, मामले में अब उससे कोई बरामदगी बाकी नहीं है और चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। इसलिए साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका भी नहीं है। सोनम ने अपने बचाव में यह भी कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है।

हाईकोर्ट ने दी थी जमानत

मेघालय हाईकोर्ट ने 29 जून को सोनम की जमानत बरकरार रखते हुए कहा था कि गिरफ्तारी मेमो में हत्या की धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की जगह गलती से धारा 403 लिखी गई थी। अदालत ने इसे जांच एजेंसी की गंभीर चूक माना था और कहा था कि आरोपी को गिरफ्तारी के सही आधार उपलब्ध नहीं कराए गए।

14 जुलाई को होगी सुनवाई

दरअसल मेघालय सरकार ने सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अब शीर्ष अदालत ने याचिका पर सुनवाई 14 जुलाई तक टाल दी है। साथ ही अदालत ने अधिकारियों को भी ये निर्देश दिया है कि आरोपी को दिए गए गिरफ्तारी मेमो और अन्य दस्तावेज रिकॉर्ड पर रखें।

चार्जशीट में सोनम पर ये हैं आरोप

गाजीपुर से सोनम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अदालत में चार्जशीट पेश की थी। चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। जांच एजेंसी का दावा है कि राज कुशवाह ने हत्या के लिए अपने तीन साथियों को शिलांग भेजा था। वहां चारों ने मिलकर पहले राजा रघुवंशी की हत्या की और बाद में शव को खाई में फेंक दिया।

हनीमून पर हुई थी राजा की हत्या

उल्लेखनीय है कि पिछले साल मई मे इंदौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई। शादी के कुछ दिन बाद दोनों हनीमून मनाने मेघालय रवाना हुए। वहां से अचानक गायब हो गए। पुलिस ने मेघालय की एक गहरी खाई से राजा रघुवंशी का शव बरामद किया।जब जांच एजेंसियों ने कड़ियों को जोड़ा तो सामने आया कि हनीमून तो सिर्फ एक बहाना था। असल में राजा की हत्या की पूरी साजिश रची गई थी, जिसकी सूत्रधार उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ही थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल, वह सशर्त जमानत पर बाहर है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का न्यूयॉर्क में विरोध

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम का विरोध हो रहा है। मेयर ममदानी समेत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को भेजा नोटिस

लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस भेजा है। इनसे 7 दिन में जवाब मांगा गया है।

इंदौर हादसा: इनोवा की चपेट में आए 5 लोग, बुजुर्ग की हालत गंभीर

इंदौर हादसा में इनोवा की चपेट में 5 लोग आए, बुजुर्ग की हालत गंभीर। जानें हादसे के बाद की स्थिति।

इंदौर: बीमारी से तंग आकर बैंक अफसर की पत्नी ने की आत्महत्या

इंदौर में बैंक अफसर की पत्नी ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में डिप्रेशन का उल्लेख।

मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य

मध्य प्रदेश में बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य। यह प्रणाली पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करेगी।

अमेरिका ने रोके वीजा इंटरव्यू, भारतीय आवेदकों पर असर

अमेरिका ने वीजा इंटरव्यू रोक दी है, भारतीय आवेदकों पर असर पड़ा है। ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम के कारण यह रोक लगाई गई है।

राया और रूमी के किरदारों में यश की प्रेजेंस ने जीता दिल

फिल्म 'टॉक्सिक' में यश की प्रेजेंस ने राया और रूमी के किरदारों में जान डाल दी है। यश की अदाकारी ने सभी को प्रभावित किया है।

Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 26 अगस्त को शेयर बाजार हर निशान में नजर आया। आज बीएसई सेंसेक्स 236.01 अंकों की बढ़त के साथ 77,892.10 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 7.40 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 24,341.95 अंकों पर खुला। आज एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार शुरू किया।

UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट

संघर्षों से पैदा हो रहे मानवीय संकट और वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर बढ़ते खतरे को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में गंभीर चिंता जताई है। भारत ने कहा कि आज के युद्धों का प्रभाव केवल युद्धक्षेत्र तक सीमित नहीं रहता। ऊर्जा, उर्वरक, समुद्री परिवहन, मानवीय सहायता और कृषि व्यापार में आने वाली बाधाएं दुनिया के कई देशों में Food Security Crisis को बढ़ा रही हैं।

PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली छह बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं में गुणवत्ता और काम की गति को लेकर सख्त रुख अपनाया और साफ कहा कि निर्माण कार्य में क्वालिटी से किसी भी कीमत पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा

बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के पास NH-327E पर सड़क किनारे कीर्तन कर रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

होर्मुज स्ट्रेट पर फिर बढ़ा तनाव! ट्रंप के ‘माइंस हटाने’ के दावे को ईरान ने किया खारिज

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट में मौजूद सभी बारूदी सुरंगें यानी माइंस हटा दी गई हैं या नष्ट कर दी गई हैं।

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार

तेलंगाना के सूर्यापेट में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी ट्रैवल बस की ट्रक/कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, शिमला में 4.0 तीव्रता का भूकंप; चंबा में भी महसूस हुए झटके

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। राजधानी शिमला और चंबा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, दोनों भूकंप की तीव्रता कम रहने के कारण अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?

पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के किराना हिल्स को लेकर चल रहे सबसे बड़े सवाल पर अहम जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सेनाओं ने किराना हिल्स को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया था, लेकिन वहां भारतीय ड्रोन के गिरने की संभावना से इनकार नहीं किया।

होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें? ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मौजूद सभी बारूदी सुरंगों को या तो हटा दिया गया है या निष्क्रिय कर दिया गया है। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना ने उन्हें इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि अगर कोई जहाज या नाव दोबारा बारूदी सुरंगें बिछाते हुए पकड़ी गई, तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा।

डिजिपिन से मिलेगा सटीक पता, डाक डिलीवरी में आएगी क्रांति

डिजिपिन: भारतीय डाक विभाग द्वारा विकसित नई डिजिटल प्रणाली, जो डिलीवरी में क्रांति लाएगी और आपातकालीन सेवाओं को सटीक बनाएगी।

पिता की बात निकली तो कविता पाटीदार की आंखों से निकले आंसू

भाजपा नेताओं गजेंद्र पटेल और कविता पाटीदार का इंदौर में भव्य स्वागत हुआ। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा।

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 सप्ताह में करना होगा सरेंडर

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट ने 2 सप्ताह में सरेंडर का आदेश दिया। यह यौन उत्पीड़न के मामलों में न्यायपालिका की सख्ती को दर्शाता है।

गृह मामलों की समिति में पैलेट गन पर विपक्ष का हंगामा

गृह मामलों की समिति की बैठक में पैलेट गन के मुद्दे पर हंगामा हुआ। विपक्ष ने पैलेट गन के कथित इस्तेमाल पर चर्चा की मांग की।

ऑस्कर पैलेस कॉलोनी की विकास अनुमति रद्द, भूखंडों की खरीद-बिक्री पर रोक लगी

ऑस्कर पैलेस की विकास अनुमति निरस्त, जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक। अदालत में मामला लंबित।

डोभाल-वांग यी की बैठक: ब्रिक्स से पहले सीमा विवाद पर चर्चा

डोभाल-वांग यी की बैठक में भारत-चीन सीमा विवाद पर चर्चा हुई, जिसका उद्देश्य वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखना था।

पटना में बीपीएससी परीक्षा रद्द की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन

पटना में बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप हैं।

कांग्रेस ने जनगणना प्रक्रिया में बदलाव के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र

कांग्रेस ने जनगणना प्रक्रिया में बदलाव के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा। पत्र में मौजूदा जातिगत गणना के तरीके पर आपत्ति जताई गई है।

एनआईए की 5 राज्यों में छापेमारी, 54 वेबसाइट साइबर हमले की जांच

एनआईए ने साइबर हमले की जांच के तहत 5 राज्यों में छापेमारी की। 54 वेबसाइटें इस साइबर हमले का निशाना थीं।

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं के लिए ₹1.46 लाख करोड़ की मंजूरी दी। लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं को स्वीकृति मिली।

शोपियां में बड़ी कार्रवाई: 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पोस्टर बरामद, 3 गिरफ्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने चेकिंग के दौरान दो जिंदा हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पांच पोस्टर बरामद किए हैं। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम

भारत के डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले Unified Payments Interface (UPI) ने 25 अगस्त 2026 को अपने 10 साल पूरे कर लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UPI की इस उपलब्धि को भारत के डिजिटल पेमेंट सफर में एक बड़ा मोड़ बताया और लोगों से पूछा कि UPI ने उनकी जिंदगी को किस तरह आसान बनाया है।

स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में यूनिफॉर्म के साथ हिजाब (हेडस्कार्फ) पहनने की अनुमति मांगने वाली छात्रा की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि यदि किसी स्कूल का ड्रेस कोड सभी छात्रों पर समान रूप से लागू होता है, भेदभावपूर्ण नहीं है और अनुशासन व संस्थान की पहचान बनाए रखने के लिए बनाया गया है, तो छात्रों को उसका पालन करना होगा।

 जयशंकर ने पुतिन को सौंपा पीएम मोदी का निजी संदेश, भारत-रूस रिश्तों पर हुई बड़ी बातचीत

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की रूस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी संदेश उन्हें सौंपा। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत की।