👉 यह भी पढ़ें:
- Parliament में चंदा चोरी के खिलाफ प्रदर्शन पर गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा, रिजिजू ने भी विपक्ष को घेरा
- Shahzad Poonawala : भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से दिया इस्तीफा, एक्स के बायो में चेंज से उड़ी अटकलें
- Rahul Gandhi के बयान से गरमाई सियासत, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले-भाजपा और संघ से नहीं मांगूंगा माफी, बीजेपी ने भी किया पलटवार
- सावन सोनकर के बहाने दिग्विजय सिंह ने कर दिया बड़ा इशारा, संदेश साफ है-70 पार वाले संभल जाएं
- Amit Shah ने बंगाल में किया दुनिया के सबसे बड़े दही प्लांट का शिलान्यास, कहा-सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने की मुहिम शुरू
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
0:00 left
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम स्व.कैलाश जोशी के सुपुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की मुसीबत चौथी शादी करने से और बढ़ती नजर आ रही है। भाजपा ने बदनामी होने के बाद साफ-साफ कह दिया कि दीपक जोशी की पार्टी में वापसी नहीं हुई थी। इधर, नई पत्नी पल्लवी सक्सेना ने वीडियो जारी कर अपने पति को ढूंढने की बात कही है।
दीपक जोशी की नई पत्नी कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना का एक नया वीडियो सामने आया है। गुरुवार रात को बनाए गए इस वीडियो में वे भोपाल के नेहरू नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में खड़ी हैं। वीडियो में पल्लवी कह रही हैं– किसी व्यक्ति ने ये लिखा है कि दीपक जोशी और मेरा विवाह अवैधानिक है। मैंने यहां आर्य समाज मंदिर, नेहरू नगर में आकर यहां के संस्थापक विजय आर्य जी से पूछा है तो उन्होंने मुझसे कहा कि यह एक लीगल संस्था है। आपका विवाह वैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट में हमारी संस्था इस विवाह को लेकर क्लेम करेगी। पल्लवी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने मेरे विवाह को गलत बताया है, मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी। उसने मेरी अस्मिता भंग की है। बिना सोचे समझे संस्था की छवि खराब की है। मेरी और दीपक जी की शादी मेरे माता–पिता, भाई–भाभी और उनके परिवारजन के सामने हुई है।
20 दिसंबर के बाद से पति से नहीं हुई बात
पल्लवी सक्सेना ने वीडियो में कहा है कि 20 दिसंबर के बाद से पति से बात नहीं हुई पल्लवी ने वीडियो में यह भी कहा– मेरी दीपक जोशी से आखिरी बातचीत 20 तारीख को श्वेता पटेल के मोबाइल से कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी। उसके बाद आज तक मेरी अपने पति दीपक जोशी से बात नहीं हो पाई है। उनका मेरे पास कोई फोन नहीं आया है। एक विधायक जी ने प्रेस से कहा है कि नम्रता जोशी ब्लैकमेलर है। वह लोगों को ब्लैकमेल करती है। उसने उनको भी बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया है। हो सकता है कि उसने हमारे पति को ब्लैकमेल और प्रताड़ित किया हो। मुझे अपने पति की चिंता हो रही है कि उनकी जान सुरक्षित रहे। वे जहां भी हों, सुरक्षित हों। मैं लोगों से निवेदन करती हूं कि मेरे पति को सामने लेकर आओ।
भाजपा ने कहा-पार्टी में शामिल ही नहीं हुए
चौथी शादी के बाद दीपक जोशी को विवादों में घिरता देख भाजपा ने उनसे दूरी बना ली है। भाजपा संगठन ने कहा है कि दीपक जोशी की पार्टी में वापसी नहीं हुई है। वे प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं। दीपक जोशी ने 6 मई 2023 को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्होंने देवास जिले की खातेगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव हारने के बाद बुधनी विधानसभा उपचुनाव के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में मंच से भाजपा में घर वापसी का ऐलान किया था। देवास के भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव और भाजपा के प्रदेश महामंत्री व कार्यालय प्रभारी रहे भगवानदास सबनानी ने कहा कि दीपक की वापसी नहीं हुई है।



