डायमंड कॉलोनी के जमीन विवाद में पिटाई खाने के बाद भी आखिर क्यों चुप है पुलिस, क्या उज्जैन कनेक्शन ने सबके मुंह पर मारा ताला?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। शहर में फिर से भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ताजा मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र की डायमंड कॉलोनी का है। यहां जमीन पर कब्जे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को भूमाफियओं के गुंडों बुरी तरह पीट डाला। इसके बाद भी न तो कोई एफआईआर हुई और नही पीटे हुए पुलिस वालों ने मुंह खोला।

इंदौर की डायमंड कॉलोनी में बेशकीमती जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार को नया मोड़ ले लिया। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे कनाड़िया थाने के दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की बात से इनकार किया है।

जमीन कब्जे को लेकर चल रहा विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला डायमंड कॉलोनी का है, जहां मोहसीन खान की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को मोहसीन अपने साथ कुछ लोगों को लेकर जमीन से कब्जा हटवाने पहुंचा था। इस दौरान झोपड़ियां और शेड हटाए जाने लगे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया।

दो पुलिसकर्मियों को बुरी तरह पीटा

सूत्र बताते हैं कि झगड़े की सूचना मिलने के बाद कनाड़िया थाने से सिपाही आशीष शर्मा और विजय सिकरवार मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के कुछ गुंडों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बुरी तरह पीटा। एक को 16 टांके आए हैं, जबकि दूसरे को 7 टांके आए हैं। इसके बाद भी इन पुलिसकर्मियों ने मुंह नहीं खोला और नही मीडिया के सामने आए।

टीआई से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक चुप

बताया जाता है कि घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को देने के बाद कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव भी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। हालांकि टीआई ऐसी किसी घटना से इनकार कर रहे हैं। पुलिस इसे दो पक्षों के बीच विवाद बता रही है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने भी कहा कि अगर कुछ पता चला तो जानकारी दी जाएगी।

जेल रिटर्न भूमाफिया का कारनामा

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल जा चुका इंदौर का कुख्यात भूमाफिया और पुराने बड़े भूमाफिया के पुत्र ने यह कारनाम करवाया है। इन दोनों ने जमीन पर कब्जे के लिए उज्जैन के किसी बड़े पॉलिटिकल कनेक्शन वाले व्यक्ति को सुपारी दी थी।

उज्जैन कनेक्शन के कारण सबके मुंह पर ताला

सूत्र बताते हैं कि इस मामले में उज्जैन कनेक्शन के कारण पुलिस के सारे अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। यही वजह है कि इस हमले में घायल पुलिसवालों को भी सामने नहीं आने दिया जा रहा और न ही किसी की तरफ से कोई एफआईआर दर्ज हुई है।

यशवंत और विशाल का आ रहा नाम

सूत्र बताते हैं कि इस पूरे मामले में इंदौर के यशवंत और विशाल के नाम आ रहे हैं, जो पिछले कुछ समय से ऐसे कामों की सुपारी लेते हैं। जमीन के कई मामलों में इनके नाम आए हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

उज्जैन के नाम पर कोई बदनाम तो नहीं कर रहा?

इस मामले में पुलिस-प्रशासन को इस बात की जांच करना चाहिए कि उज्जैन के नाम लेकर कोई बदनाम तो नहीं कर रहा। इंदौर के जेल रिटर्न से लेकर सारे भूमाफिया इन दिनों बात-बात पर उज्जैन कनेक्शन का हवाला देते हैं। इसकी ठीक से पड़ताल कर ऐसा सारे भूमाफियाओं पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।