Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 12 जून को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत में ही बीएसई सेंसेक्स करीब 1000 अंक उछल गया जबकि एनएसई निफ्टी करीब 275 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 981.88 अंक की तेजी के साथ 74,814.43 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी भी 280 अंक यानी 1.21% ऊपर 23,441.60 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

सेंसेक्स के सारे शेयर हरे निशान में

आज के कारोबार में  सेंसेक्स की 30 में से सभी 30 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। इसी तरह निफ्टी 50 की 50 में से 49 कंपनी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सिर्फ 1 कंपनी का शेयर ही गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 2.84 प्रतिशत की बढ़त लेकर हरे निशान में खुले। जबकि, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर आज सबसे कम 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

इंडिगो सहित कई कंपनियों ने दिखाया दम

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज इंडिगो के स्टॉक्स 2.18 प्रतिशत, एलएंडटी 2.00 प्रतिशत, एटरनल 1.89 प्रतिशत, एसबीआई 1.83 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.50 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.40 प्रतिशत, बीईएल 1.37 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.37 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.34 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.30 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.29 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.20 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.18 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.13 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.05 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.00 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

कुछ कंपनियों के शेयरों में रही कम तेजी

कई कंपनियों के शेयरों में एक प्रतिशत से कम की तेजी रही। इसमें अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.99 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.94 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.94 प्रतिशत, ट्रेंट 0.93 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.82 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.77 प्रतिशत, सन फार्मा 0.76 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.76 प्रतिशत, टीसीएस 0.69 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.65 प्रतिशत, टाइटन 0.63 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.58 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

निफ्टी की कंपनियों में भी तेजी

निफ्टी में लार्सन एंड टुब्रो, श्रीराम फाइनेंस और इंटरग्लोब एविएशन में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 1.38 फीसदी और निप्टी स्मॉलकैप में 1.61 फीसदी तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी ऑटो में तेजी रही जबकि निफ्टी आईटी, निफ्टी हेल्थकेर और निफ्टी फार्मा में गिरावट रही।

बाजार में तेजी के कारण

विशेषज्ञ बाजार में तेजी के कई कारण बता रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ डील पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का भी आदेश दिया है। उनका कहना है कि अगले कुछ दिनों में डील पर साइन हो जाएंगे और इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट खुल जाएगा। इससे कच्चे तेल की कीमत में भी आज गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड अभी 1.67 फीसदी गिरावट के साथ 88.87 डॉलर प्रति बैरल पर है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।