‌‌‌Bihar Vidhan Parishad के लिए भाजपा ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को बनाया उम्मीदवार, जदयू ने निशांत कुमार को उतारा

Date:

पटना। बिहार विधान परिषद के लिए भाजपा और जदयू ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को जहां उम्मीदवार बनाया है, वहीं जदयू ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को टिकट दिया है।

संजय मयूख को फिर मिला मौका

भाजपा ने चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें पवन सिंह के अलावा भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया सेल के सह प्रमुख संजय मयूख का भी नाम है। उन्हें भाजपा फिर से विधान परिषद भेज रही है। इस लिस्ट में अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित का भी उम्मीदवार के तौर पर नाम है।

जदयू की सूची में निशांत कुमार का भी नाम

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें द्विवार्षिक चुनाव के लिए तीन उम्मीदवार लिस्ट में हैं, वहीं एक सीट पर उपचुनाव होना है, उस पर जदयू ने ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पटना जिला से बिहार विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बने हैं। साथ ही भारती मेहता और शिवरानी देवी प्रजापति को भी उम्मीदवार बनाया है।

पवन सिंह के नाम ने बढ़ाई सियासी गर्मी

भाजपा की सूची में भोजपुरी पवन सिंह का नाम नंबर एक पर है। इस को लेकर बिहार की सियासत में चर्चाएं गर्म हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भी पवन सिंह सक्रिय थे। हालांकि उन्हें किसी भी विधानसभा से टिकट नहीं दिया गया था। अब विधान परिषद में भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाकर उनकी अहमियत बता दी है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।