नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। उन्होंने शनिवार को नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का भी न्योता दिया।
अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्हाइट हाउस आने का औपचारिक आमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि यह निमंत्रण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से विदेश मंत्री मार्को रूबियो के माध्यम से भेजा गया है। सर्जियो गोर के अनुसार, पीएम मोदी और मार्को रुबियो के बीच हुई बातचीत काफी सकारात्मक और रचनात्मक रही। इस दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Prime Minister Modi को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट पर लिखा- स्टेडियम की छत बंद कर दी जाए
- PM Modi in Rajasthan: पचपदरा रिफाइनरी और जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का किया लोकार्पण
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया वार, कहा-मोदी भारत और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- पश्चिम बंगाल दिवस पर बंगाल में पीएम मोदी, 820 करोड़ की सौगात देते हुए बोले-दशकों के कुशासन से मुक्त हुआ प्रदेश
- फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले पीएम मोदी, उठाया नाविकों की सुरक्षा का मामला
वैश्विक शांति और सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा
पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारत-यूएस व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। चार दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की।
अमेरिकी राजदूत ने शेयर की फोटो
पीएम मोदी के अलावा बैठक को लेकर अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर मीटिंग की फोटो शेयर की। इसमें उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ बैठक के लिए मार्को रूबियो के साथ शामिल होकर अच्छा लग।. हमने सुरक्षा, व्यापार, महत्वपूर्ण टेक्निकल क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के सहयोग को बढ़ाने और गहरा करने को लेकर सार्थक चर्चा की। यह ऐसे क्षेत्र हैं, जो दोनों देशों के मजबूत करते हैं. भारत और अमेरिका एक महत्वपूर्ण साझेदार हैं।
कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे विदेश मंत्री
राजधानी दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह अमेरिकी दूतावास सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर द्वारा आयोजित रूजवेल्ट हाउस रिसेप्शन में भी शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय विदेश मंत्री के साथ भी बैठक होगी।



