पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य कर दिया है। अल्पसंख्यक कार्य और मदरसा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त सभी मदरसों में इस नियम का पालन करना जरूरी होगा।
इससे पहले राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने भी सभी विद्यालयों को निर्देश दिया था कि हर दिन कक्षाएं शुरू होने से पहले सुबह की प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम्’ का गायन सुनिश्चित किया जाए। आदेश में कहा गया कि राज्य के सभी छात्र तत्काल प्रभाव से इस राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन करें।
👉 यह भी पढ़ें:
- वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: कांग्रेस के दो अंतरे वाले फैसले पर भाजपा ने पास किया प्रस्ताव
- वंदे मातरम विवाद पर मायावती का बड़ा बयान: ‘राजनीति छोड़कर बेरोजगारी, युवाओं और बाढ़ पर ध्यान दें’
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- वंदे मातरम् विवाद : अमित शाह ने कहा-तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस
- CWC की बैठक में वंदे मातरम् पर मंथन, दो ही छंद गाएगी कांग्रेस
- वंदे मातरम् विवाद पर भड़के खरगे, कहा-पहले गांधी-नेहरू-पटेल और अटल पर केस करो
राज्य सरकार का यह कदम केंद्र सरकार के उस निर्देश के बाद आया है, जिसमें राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसे व्यापक रूप से गाने की बात कही गई थी।
अब तक राज्य के कई स्कूलों में सुबह की सभा के दौरान ‘बांग्लार माटी बांग्लार जल’ गीत गाना अनिवार्य था। हालांकि नए आदेश में यह साफ नहीं किया गया है कि राज्य गीत को ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान के साथ जारी रखा जाएगा या नहीं।
शिक्षा विभाग के मुताबिक नए निर्देश में केवल ‘वंदे मातरम्’ को लेकर आदेश जारी किया गया है। राज्य गीत को लेकर फिलहाल कोई अलग निर्देश नहीं दिया गया है।



