झालमुड़ी से भी ज्यादा तीखी निकली पीएम मोदी की मेलोडी, विपक्ष को लगी मिर्ची, सोशल मीडिया पर भी सिर्फ इसी की चर्चा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर हैं। वहां पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात के दौरान उन्हें मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ कि इसे कुछ ही घंटों में 11.2 करोड़ (112 मिलियन) से अधिक व्यूज मिल गए। विपक्ष ने इसको लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने नौटंकी करार दिया

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इटली की पीएम मेलोनी के दिए कैंडी उपहार को लेकर हमला बोला है। उन्होंने इस कृत्य को नेतृत्व नहीं, बल्कि एक नौटंकी करार दिया है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया कि आर्थिक तूफान सिर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएं, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं – पीएम हंसकर रील बना रहे हैं, और भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

खड़गे ने कहा-सरकार की मिज़री झेल रहे लोग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम जियोर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ चॉकलेट भेंट करने पर तीखा तंज कसा है। खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार आम जनता को भाषणों की “मेलोडी” (मधुरता) सुनाना चाहती है, जबकि देशवासी सरकार की “मिज़री” (दुख, लूट और महंगाई) झेल रहे हैं।

पवन खेड़ा ने कहा-खिलवाड़ कर रहे मोदी

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए  कहा कि आज देश विपक्ष से उम्मीद करता है कि वह देश के दिल में उठ रहे गुस्से, दुख और विश्वासघात की भावना को आवाज़ दे, और राहुल गांधी ने बड़ी कुशलता से वह आवाज़ उठाई है। क्या यह कोई मज़ाक है? देश के प्रधानमंत्री, भारत के प्रधानमंत्री, आप किस तरह की हरकतें कर रहे हैं? ये सब क्या चल रहा है? देश की छवि है, देश के प्रधानमंत्री के पद की छवि है—इसके साथ खिलवाड़ मत कीजिए।

मनोज झा बोले-कूटनीति का कैरेमल युग

राजद सांसद मनोज झा ने लिखा कि कभी जो ‘मेलोडी टॉफी’ महज बच्चों की जेब, किराने की दुकानों और छुट्टे पैसे की संस्कृति का हिस्सा हुआ करती थी, वह अब वैश्विक कूटनीति की नई दूत बन चुकी है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को एक साधारण-सी टॉफी का पैकेट दिया, जो देखते ही देखते ‘मेलोडी’ से ‘मेलोनी’ में रूपांतरित हो गया।  अंतरराष्ट्रीय संबंधों के गंभीर अध्येताओं के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण हो गया है, जहां कैरेमल ने कूटनीति को पीछे छोड़ दिया और रैपर ने राजनयिक दस्तावेजों की जगह ले ली। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘एक समय था जब देशों के रिश्ते संधियों, रणनीतिक वार्ताओं और गोपनीय नोट्स से तय होते थे। अब वही काम सेल्फी, हैशटैग और टॉफी के पैकेट बड़ी दक्षता से निभा रहे हैं।

पारले कंपनी को तो मजा आ गया

पीएम के चॉकलेट भेंट करने का वीडियो वायरल होने पर पारले कंपनी को तो जैसे मजा ही आ गया। कंपनी ने अपने पोस्ट में लिखा,’ धन्यवाद, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, Parle Melody को ग्लोबल मंच पर ले जाने के लिए। Parle Products में हम सभी के लिए यह एक गर्व का क्षण है कि हम अपने एक पसंदीदा भारतीय प्रोडक्ट को सीमाओं के पार भी साझा होते हुए देख रहे हैं।’

झालमुड़ी से भी तीखी निकली चॉकलेट

इससे पहले पीएम मोदी ने जब पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान झालमुड़ी खाई थी तो ऐसा ही हंगामा हुआ था। सोशल मीडिया पर जहां पीएम का झालमुड़ी खाते वीडियो धमाल मचा रहा था, वहीं विपक्ष को जमकर मिर्ची लगी थी। उस समय तो झालमुड़ी थी, जो तीखी होती ही है लेकिन इस बार तो मीठी चॉकलेटी मेलोडी से ही विपक्ष को जमकर मिर्ची लगी है।   

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।