रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को अचानक चौंका दिया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.06 मापी गई, जिससे क्षेत्र में हल्की लेकिन स्पष्ट कंपन महसूस हुई।
सुबह करीब 5 बजे आए इन झटकों के बाद कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर पूर्व में स्थित था और इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, शिमला में 4.0 तीव्रता का भूकंप; चंबा में भी महसूस हुए झटके
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- इंडोनेशिया में कुछ घंटों में 3 भूकंप! 7.7 के झटके से 38 मौतें, 2,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Parliament Monsoon Session 2026: सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का हंगामा, TMC के बागी सांसदों की मौजूदगी पर वॉकआउट; संसद में बढ़ सकता है सियासी टकराव
- Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई से आए फोन के बाद मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
झटके करीब 15 सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।



