0:00
0:00 left
मोदी करेंगे अत्याधुनिक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग फैसिलिटी कैंपस का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के बाहर बोइंग के सबसे बड़े बोइंग इंडिया के अत्याधुनिक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग फैसिलिटी कैंपस का उद्घाटन करेंगे। ये कैंपस 43 एकड़ में फैला है, और 1600 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। बोइंग इंडिया का यह निवेश वैश्विक एयरोस्पेस, रक्षा उद्योग को मजबूती देने में मददगार साबित होगा।
पीएम मोदी बोइंग सुकन्या प्रोग्राम का भी उद्घाटन करेंगे। बोइंग सुकन्या आधी आबादी के लिए विमानन के क्षेत्र में अवसर देगा। बालिकाओं की आकांक्षाओं को नई उड़ान तक ले जाएगा। ये लड़कियां विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित जैसे विषयों में कौशल सीख पाएगी, और अपनी मंजिल की जुस्तजू में अपना कारवां बढ़ाएगी
बोइंग इंडिया का भारत के साथ 80 साल पुराना दोस्ताना है, ये दोस्ताना रक्षा से लेकर उड्डयन क्षेत्र और व्यापार को आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ाया है। खासकर बोइंग इंडिया की इस पहल ने न केवल नागरिक उड्डयन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है, बल्कि एक संदेश भी दिया है की बात अगर उड्डयन क्षेत्र की होगी तो पूरी दुनिया की नजर भारत पर होगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद



