सत्ताभोग नहीं विकास के लिए चाहिए तीसरा टर्म,नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की और कहा कि वे अगले 100 दिनों तक डटकर मेहनत करें ताकि लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आए. उन्होंने अपनी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि इन्हें आम जनता तक पहुंचाएं और उनका भरोसा जीतें.

पीएम ने कहा कि वह इस बार के चुनाव में बीजेपी 370 से ज़्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि वह सरकार का तीसरा टर्म सत्ताभोग के लिए नहीं, बल्कि भारत को विकसित बनाने के लिए मांग रहे हैं.

👉 यह भी पढ़ें:
- World Environment Day: PM मोदी का बड़ा संदेश, ग्रीन इंडिया को लेकर कही अहम बात
- Subhash Kashyap Death News: PM Modi समेत देश के शीर्ष नेताओं ने जताया शोक
- पीएम मोदी ने दी बकरीद की मुबारकबाद, कहा- “देश में भाईचारा और खुशियां हों मजबूत”
- स्वीडन ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, विश्व मंच पर बढ़ा भारत का गौरव
उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में भारत पहले से भी कई गुना तेजी के साथ काम करते हुए विकसित होगा.
कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा,’देश को कांग्रेस से बचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जुटना होगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में देश ने आर्थिक विकास के नए आयाम छुए हैं.




