एक्शन में संयुक्त किसान मोर्चा, बनाई समिति

Date:

एक्शन में संयुक्त किसान मोर्चा, बनाई समिति

२०२१-२२ में तीन कृषि बिल के खिलाफ सड़कों पर उतर कर महीनों तक विरोध प्रदर्शन करने वाला किसानों का संगठन संयुक्त किसान मोर्चा एक बार फिर हरकत में आया है.बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी एक खबर के अनुसार, संगठन ने गुरुवार को छह सदस्यों की एक समिति बनाई है जो इससे पहले हुए किसान आंदोलन में उतरने वाले संगठनों से चर्चा कर बीते दिनों विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांगों को लेकर एक एक्शन प्लान बनाएगी.

किसान आंदोलन को लेकर क्या बोले राकेश टिकैत? संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक का  क्या होगा परिणाम - India TV Hindi

इस समिति में हन्नान मुल्ला, जोगिन्दर सिंह उगराहां, बलबीर सिंह राजेवाल, युद्धवीर सिंह, दर्शन पाल और रामिन्दर पटियाला शामिल हैं.जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक अविक साहा ने अखबार को बताया, हमने समिति के सदस्यों पर ये छोड़ा है कि वो उन सभी किसान संगठनों से चर्चा करें जो पहले संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा थे और उन्हें एक साथ लाएं.

संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, कल पंजाब और हरियाणा के सभी टोल कराएंगे  फ्री - big announcement kisan morcha tomorrow tolls punjab and haryana made  free-mobile

बीते दिनों संयुक्त किसान मोर्चा के एक धड़े संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनीतिक) ने किसान मजदूर मोर्चा के साथ मिलकर न्यूनतम समर्थन मूल्य, कर्ज माफी और अन्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था और दिल्ली चलो का नारा दिया था.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related