मैंने उत्तराखंड टनल से 41 मजदूरों को बचाया, प्रशासन ने मेरा घर तोड़ दिया;हसन 

Date:

मैंने उत्तराखंड टनल से 41 मजदूरों को बचाया, प्रशासन ने मेरा घर तोड़ दिया;हसन

पिछले साल नवंबर में उत्तरकाशी में एक टनल में फंसे 41 मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन में हिस्सा लेने वाले रेट माइनर वकील हसन के दिल्ली के खजूरी खास इलाके में स्थित घर पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बुलडोज़र चला दिया है.डीडीए के मुताबिक ये घर जिस ज़मीन पर बना था वो सरकारी जमीन थी, लेकिन वकील हसन का दावा है कि उन्हें इस कार्रवाई से पहले कोई नोटिस नहीं मिला था.

सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों की बचाई थी जान, अब डीडीए ने रैटमाइनर के घर  पर चलाया बुल्डोजर - India TV Hindi

वकील हसन के मुताबिक, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाकर पुलिस उन्हें थाने में भी ले गई और घंटों बिठाया.वक़ील हसन ने कहा कि उनके पूरे परिवार ने रात फुटपाथ पर बैठकर गुज़ारी और पड़ोसियों ने उन्हें खाना दिया.वे कहते हैं, जब घर तोड़ा जा रहा था तो मेरी पत्नी घर पर नहीं थी. मेरे बच्चे बस मौजूद थे. वकील हसन के मुताबिक कुछ महीनों पहले जब हम लोगों ने मिलकर टनल से मजदूरों को निकाला था तो पूरे देश ने हमें हीरो बनाया और आज मेरे साथ ये सलूक हुआ.वे दावा करते हैं कि जब तक उनके साथ इंसाफ नहीं होगा वे अनशन पर बैठेंगे.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।