0:00
0:00 left
- राहुल बीजेपी को चुनौती देने वाली सीट से लड़ें चुनाव; डी राजा
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगामी लोकसभा चुनाव में वायनाड से खड़े होने पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (सीपीआई) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डी राजा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, राहुल गांधी प्रदेश नेता नहीं हैं बल्कि वो एक राष्ट्रीय नेता और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं. राहुल गांधी को सीधे बीजेपी को चुनौती देने वाली किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने पर प्राथमिकता देनी चाहिए थी.राहुल गांधी ने अब न्याय यात्रा कर रहे हैं. वो कौन है जो न्याय नहीं दे रहा है; यह है बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा. अगर ऐसा है तो वायनाड से खड़े होकर वो लोगों को क्या संदेश दे रहे हैं? वो किसे अपना प्राथमिक प्रतिद्वंद्वी मानते हैं? बीजेपी या लेफ्ट? यह राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के आत्ममंथन करने का विषय है.
- डी राजा ने कहा कि केरल में मुख्य लड़ाई एलडीएफ़ (लेफ़्ट डेमोक्रेटिक फ़्रंट) और यूडीएफ़ (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ़्रंट) के बीच है. एलडीएफ़ के अंदर सीपीआई को चार सीट मिली है जिसमें एक सीट वायनाड भी है. इसलिए हमने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. सीपीआई ने वायनाड से एनी राजा को मैदान में उतारा है.
👉 यह भी पढ़ें:
- बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’



