शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत के बयान पर भड़के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कहा- गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है भाजपा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के 10 मिनट में मुंबई बंद करने के दावे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। फडणवीस ने कहा कि भाजपा और मौजूदा सरकार गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है। फडणवीस ने कहा कि राउत अपने घर के आसपास का इलाका भी बंद नहीं करा सकते।

दरअसल संजय राउत ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि शिवसेना का सबसे बड़ा राजनीतिक सामर्थ्य आज भी यही है कि वह 10 मिनट में मुंबई बंद करा सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार–जीत चलती रहती है, लेकिन उनकी संगठनात्मक ताकत कायम है। राउत ने यह भी कहा कि अगर ठाकरे परिवार जिंदा है तो मराठी अस्मिता और मुंबई भी सुरक्षित है। उनके अनुसार यह बात देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेता विनोद तावड़े भी जानते हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत के दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सिर्फ बयानबाजी है। उन्होंने कहा कि जब एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से अलग होकर गुवाहाटी जाने का फैसला किया था, तब भी यूबीटी ने दावा किया था कि शिंदे मुंबई में कदम नहीं रख पाएंगे। इसके बावजूद शिंदे 50 विधायकों के साथ मुंबई आए, राजभवन तक सड़कों से गए और बाद में सरकार बनी। फडणवीस ने कहा कि यह सब सार्वजनिक रूप से हुआ, इसलिए राउत के मौजूदा दावे महज बातें हैं, जिनका जमीन पर कोई असर नहीं है। फडणवीस ने यह स्वीकार किया कि बालासाहेब ठाकरे के दौर में एक इशारे पर मुंबई दो घंटे में बंद हो सकती थी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वैसी ताकत शिवसेना यूबीटी में नहीं बची है। आज की परिस्थितियों में राउत केवल दिन भर ऐसे बयान देकर सुर्खियां बटोरते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा और मौजूदा सरकार गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

CBI ने ED के 2 अधिकारियों को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

CBI ने ED के लखनऊ जोनल ऑफिस के दो अधिकारियों को 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच जारी है।

SIT की बड़ी कार्रवाई: MPSC पेपर लीक केस में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर गिरफ्तार

MPSC पेपर लीक मामले में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर रोहित कोलटक्के को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 13 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।

शशि थरूर ने पीएम मोदी को दिया जवाब, कहा-राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया

शशि थरूर ने पीएम मोदी के राहुल गांधी को फेल प्रोडक्ट कहने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया है।

ITBP प्रमुख के बयान पर MEA ने कहा- चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा

MEA ने ITBP प्रमुख के बयान पर कहा कि चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा है। अरुणाचल प्रदेश में LAC पर सुरक्षा तैयारियां बढ़ाई गई हैं।

आयुष्मान खुराना की सबसे कमजोर फिल्म : उड़ता तीर !

उड़ता तीर में देशभक्ति और कॉमेडी का मेल असफल रहा। कमजोर पटकथा और किरदारों के कार्टूनिश रूप ने फिल्म को प्रभावित किया।

सीवान के अलमापुर में पटाखा बनाने के दौरान धमाका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सीवान के अलमापुर में पटाखा विस्फोट हुआ, जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हुई। इलाके में अफरा-तफरी मची।

एयरपोर्ट पर रोके जाने पर भड़के भगंवात मान ने कहा- चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भाई हैं कस्टम चीफ

पंजाब के सीएम मान ने कस्टम चीफ और चुनाव आयुक्त के बीच पारिवारिक संबंध का आरोप लगाया। उन्होंने छवि धूमिल करने की कोशिश को राजनीतिक बदले का हिस्सा बताया।

नोएडा, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में NRI हाउसिंग लोन धोखाधड़ी पर ED की छापेमारी

एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 13 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने की प्रक्रिया जांची जा रही है।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी 22600 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 125 अंक टूट गया। निफ्टी 22,600 के नीचे बंद हुआ। बाजार लगातार चौथे दिन दबाव में रहा।

पवन खेड़ा का आरोप: सरकार दबा रही थी अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें दबा रही थी। आईटीबीपी महानिदेशक के बयान को लेकर उठे गंभीर सवाल।