आज से शनि चलेंगे उल्टी चाल , पांच राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कई को होगा फायदा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सूर्य पुत्र और न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनिदेव 29 जून से कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे, यानी उल्टी चाल चलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शनि का महत्व है। शनि इतना पुण्य देते हैं कि व्यक्ति के लिए उसे बटोर पाना मुश्किल होता है और अगर उनकी टेढ़ी नजर हो जाए तो राजा को रंक बनाने में देर नहीं लगाते। शनिदेव 29 जून को रात 11:40 बजे कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे और करीब साढ़े चार महीने तक इसी अवस्था में रहेंगे। इसके बाद 15 नवंबर 2024 को शनि मार्गी होंगे।

वहीं भौगोलिक दृष्टि से जब कोई ग्रह वक्री अवस्था में होता है तो वह पृथ्वी के करीब होता है। इसलिए उसका प्रभाव भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि जब शनि या कोई भी ग्रह वक्री होता है तो उसका कुछ राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है।

👉 यह भी पढ़ें:

ज्योतिषियों के अनुसार शनि जिस राशि में वक्री होते हैं, उसके लिए सबसे अधिक कष्टकारी साबित होता है। साथ ही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से गुजर रहे लोगों को शनि वक्री के दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

शनि की साढ़ेसाती मकर, कुंभ और मीन राशि को प्रभावित करती है। वहीं कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा, मकर राशि पर आखिरी और मीन राशि पर पहला चरण चल रहा है। साढ़ेसाती में शनि की वक्री चाल से पीड़ित राशियों को इस समय परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शनि के कुंभ, कर्क और वृश्चिक राशि में होने से राशि के लोग शनि की ढैय्या से प्रभावित होते हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलते हैं, लेकिन जब शनि देव वक्री होते हैं तो कई राशियों को परेशानी में डाल देते हैं। शनि का वक्री होना शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि शनि वक्री होकर सभी के लिए अशुभ साबित नहीं होते हैं। इस दौरान वे कई राशियों को शुभ फल भी प्रदान करते हैं।

इन राशियों की बढ़ रही है परेशानी

शनि के वक्री होने से मीन, कुंभ, मकर, वृश्चिक, कर्क, मिथुन, वृष, तुला और कन्या राशि वालों के करियर में परेशानी आएगी। ज्योतिषियों का अनुमान है कि इस दौरान इन राशियों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। वरिष्ठ आपकी मेहनत को नजरअंदाज कर सकते हैं और इस वजह से आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। इससे करियर को नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए तबादले की संभावना है और वे इससे दुखी और असंतुष्ट महसूस करेंगे। इससे नौकरीपेशा लोगों का मन तरह–तरह से परेशान रहेगा। इस वजह से वे सही निर्णय नहीं ले पाएंगे। आपके ऑफिस या कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा में कमी आने की संभावना है।

इन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष, सिंह और धनु राशि वालों पर शनि के वक्री होने का कोई असर नहीं होगा, क्योंकि वक्री अवस्था में शनि महाराज इनके लिए शुभ साबित होंगे और इनके कर्म और मेहनत का फल प्रदान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।