👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी शेयरों में दिख रहा दम
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
0:00 left
नई दिल्ली। आज हरियाली तीज पर शेयर बाजार में भी हरियाली देखने को मिली। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत धमाकेदार तेजी के साथ हुई है। बैंक निफ्टी करीब 466 अंक चढ़कर 50215 के ऊपर आ गया है और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 300 अंकों का उछाल है। आज रियल्टी इंडेक्स की चमक खूब बढ़ी है क्योंकि बजट के एलटीसीजी और इंडेक्सेशन के फैसले में संशोधन की खबर से रियल एस्टेट शेयरों में तेजी लौट आई है। डीएलएफ को इसका फायदा मिलता दिख रहा है और शेयर चढ़ा है। गिफ्ट निफ्टी बाजार खुलने से ठीक पहले 192 अंक की बढ़त के साथ था और इसमें 0.80 फीसदी के उछाल के बाद 24320 पर ट्रेड देखा जा रहा था। ओपनिंग के समय बीएसई का सेंसेक्स 972.33 अंक या 1.24 फीसदी की उछाल के साथ 79,565.40 पर खुला। एनएसई का निफ्टी 296.85 अंक या 1.24 फीसदी की उछाल के साथ 24,289.40 पर ओपन हुआ है।
अधिकांश शेयरों में उछाल
एनएसई के निफ्टी में चौतरफा तेजी का हरा निशान छाया हुआ है। निफ्टी के 50 में से 48 शेयर बढ़त के ग्रीन जोन में हैं और केवल 2 शेयर नीचे हैं। चढ़ने वाले शेयरों में ओएनजीसी 4.62 फीसदी उछलकर टॉप पर है और इसके बाद कोल इंडिया, बीपीसीएल, एमएंडएम और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती है। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं तो केवल 3 शेयर गिरावट पर हैं। ओपनिंग मिनटों में इंफोसिस में 2.36 फीसदी की बढ़त के साथ 2693 रुपये पर ट्रेड हो रहा है और ये सेंसेक्स का टॉप गेनर है।
बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
शेयर बाजार में बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप फिलहाल 444.54 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। मंगलवार को बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 440.27 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह बाजार खुलने के 15 मिनट के भीतर निवेशकों की पूंजी 4.27 लाख करोड़ रुपये बढ़ चुकी है।



