हरियाली तीज पर शेयर बाजार में भी हरियाली, सेंसेक्स 972 अंक उछला, निफ्टी करीब 300 अंक चढ़ा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आज हरियाली तीज पर शेयर बाजार में भी हरियाली देखने को मिली। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत धमाकेदार तेजी के साथ हुई है। बैंक निफ्टी करीब 466 अंक चढ़कर 50215 के ऊपर गया है और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 300 अंकों का उछाल है। आज रियल्टी इंडेक्स की चमक खूब बढ़ी है क्योंकि बजट के एलटीसीजी और इंडेक्सेशन के फैसले में संशोधन की खबर से रियल एस्टेट शेयरों में तेजी लौट आई है। डीएलएफ को इसका फायदा मिलता दिख रहा है और शेयर चढ़ा है। गिफ्ट निफ्टी बाजार खुलने से ठीक पहले 192 अंक की बढ़त के साथ था और इसमें 0.80 फीसदी के उछाल के बाद 24320 पर ट्रेड देखा जा रहा था। ओपनिंग के समय बीएसई का सेंसेक्स 972.33 अंक या 1.24 फीसदी की उछाल के साथ 79,565.40 पर खुला। एनएसई का निफ्टी 296.85 अंक या 1.24 फीसदी की उछाल के साथ 24,289.40 पर ओपन हुआ है।

अधिकांश शेयरों में उछाल

एनएसई के निफ्टी में चौतरफा तेजी का हरा निशान छाया हुआ है। निफ्टी के 50 में से 48 शेयर बढ़त के ग्रीन जोन में हैं और केवल 2 शेयर नीचे हैं। चढ़ने वाले शेयरों में ओएनजीसी 4.62 फीसदी उछलकर टॉप पर है और इसके बाद कोल इंडिया, बीपीसीएल, एमएंडएम और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती है। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं तो केवल 3 शेयर गिरावट पर हैं। ओपनिंग मिनटों में इंफोसिस में 2.36 फीसदी की बढ़त के साथ 2693 रुपये पर ट्रेड हो रहा है और ये सेंसेक्स का टॉप गेनर है।

बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

शेयर बाजार में बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप फिलहाल 444.54 लाख करोड़ रुपये पर गया है। मंगलवार को बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 440.27 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह बाजार खुलने के 15 मिनट के भीतर निवेशकों की पूंजी 4.27 लाख करोड़ रुपये बढ़ चुकी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा: तेज गर्मी, कम बारिश और पर्यावरण पर बड़ा प्रभाव

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा बढ़ा है, जिससे तेज गर्मी और कम बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों ने पर्यावरण निगरानी बढ़ाने की चेतावनी दी है।

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी शामिल है। ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।

एमपी: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी नई मादा चीता CCB-2, चीतों का कुनबा बढ़ेगा

मध्यप्रदेश में कूनो से गांधी सागर नई मादा चीता CCB-2 पहुंचने वाली है। इससे चीतों का कुनबा बढ़ेगा और प्रोजेक्ट चीता को मजबूती मिलेगी।

मध्यप्रदेश में पहली बार, छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा

मध्यप्रदेश में पहली बार छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा मिलेगी। नए नियमों से न्याय प्रक्रिया में सुधार होगा।

भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज

राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की आवाज को भाजपा सरकार तक पहुंचाया। भाजपा ने कार्यक्रम में बाधाएं डालीं, लेकिन छात्रों की मांगें जोर पकड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। नोएडा, आगरा और कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव।

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।