बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए.; प्रियंका गांधी 

Date:

बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए.; प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा शासित राज्यों में बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट डाला है.प्रियंका गांधी ने कहा है कि अगर कोई किसी अपराध का दोषी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है.उन्होंने कहा है, आरोप लगते ही अभियुक्त के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना और आरोप लगते ही घर ढहा देना, यह न्याय नहीं है.यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है.

बुलडोजर न्याय अस्वीकार्य है', प्रियंका गांधी बोलीं- आरोपी का घर ढहा देना यह  न्याय नहीं

उन्होंने कहा है, कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए.सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं. कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है.

प्रियंका गांधी ने कहा है, जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का. बुलडोज़र न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।