0:00
0:00 left
नई पेंशन योजना यूपीएस को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी
केंद्र सरकार ने नई पेंशन योजना यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को मंजूरी दे दी है.रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यूनियन कैबिनेट ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दी है.इस योजना को आने वाले समय में लागू किया जाएगा.
रेलवे मंत्री ने बताया है कि इस योजना के पांच महत्वपूर्ण स्तंभ हैं.
50 प्रतिशत तय पेंशन इस योजना का पहला स्तंभ है. यह राशि रिटायरमेंट से पहले के 12 महीनों की औसत बेसिक पे का 50 प्रतिशत होगा. इस तय राशि के लिए 25 वर्ष की सेवा अनिवार्य है.उन्होंने कहा, यूनिफाइड पेंशन स्कीम से केंद्र सरकार के लगभग 23 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.रेलवे मंत्री ने बताया है कि कर्मचारियों के पास एनपीएस और यूपीएस के बीच चयन करने का विकल्प होगा
👉 यह भी पढ़ें:
- ATF Price Freeze Scheme: सरकार का बड़ा दांव! 3 साल तक नहीं बदलेगी जेट फ्यूल की कीमत, एयरलाइंस के लिए गेमचेंजर या नया जोखिम?
- आसाराम को हाई कोर्ट से बड़ा झटका: रेप केस में उम्रकैद बरकरार, अब करना होगा सरेंडर
- भारत की रक्षा शक्ति को मिला नया हथियार: 100 किलोमीटर मारक क्षमता वाले ‘वायु अस्त्र’ का सफल परीक्षण
- तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: एआईएडीएमके में फूट, विजय की सरकार को मिला समर्थन
- ईरान के नए प्रस्ताव पर ट्रंप ने जताई नाराजगी, कहा—मंजूरी मुश्किल
- उत्तराखंड; मोहम्मद दीपक को मिला नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का साथ



