0:00
0:00 left
नेकां कांग्रेस गठबंधन; कांग्रेस ने अमित शाह के सवालों का दिया जवाब
जम्मू कश्मीर में नेकां और कांग्रेस गठबंधन पर अमित शाह ने सिलसिलेवार कांग्रेस से कई सवाल किए थे.अमित शाह के सवालों को जवाब देते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा हम अमित शाह जी से यह जानना चाहते हैं कि जब इन्होंने पीडीपी से समझौता किया था तो क्या पीडीपी का मेनिफेस्टो पढ़ा था.
पवन खेड़ा ने कहा है कि पीडीपी के मेनिफेस्टो में भारत और पाकिस्तान की करेंसी दोनों का जिक्र था. यह कहा गया था कि दोनों को लागू किया जाएगा. जिसमें सेल्फ रूल के बारे में लंबा चौड़ा दस्तावेज था. उसके बावजूद आपने उनसे समझौता करके सरकार बनाई थी. कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भी बनाया था.
उन्होंने कहा है कि उसमें लिखा गया था कि अटल जी की नीति पर चलते हुए हुर्रियत से भी बात करेंगे. क्यों लिखा बताइए? भाजपा के नेताओं को अनाप-शनाप बोलने की बीमारी लग गई है. गृह मंत्री के पद पर बैठे हैं और इस तरह की हल्की बातें कर रहे हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’



