सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार दोपहर मिट्टी की खदान धंसने से दो नाबालिग सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो महिलाएं घायल हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब गांव की पांच महिलाएं सफेद मिट्टी लाने के लिए मिट्टी की खदान में गई हुई थीं। यहां मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी धंस गई और उसी में महिलाएं दब गईं।
पुलिस के अनुसार छुही खदान धंसने से प्रीति सिंह पिता मान सिंह उम्र 10 वर्ष, बसंती उम्र 16 वर्ष व फूलमती यादव उम्र 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है। घायलों में कौसल्या सिंह उम्र 50 वर्ष व सकमुनि सिंह उम्र 45 वर्ष महिलाएं शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 1:20 बजे गांव की कुछ महिलाएं और बच्चियां रोजमर्रा की जरूरत के लिए खुरपी लेकर पास की छुई खदान में मिट्टी निकालने गई थीं। बताया जा रहा है कि यह खदान पहले से ही असुरक्षित स्थिति में थी। जैसे ही वे मिट्टी खोदने में जुटीं, अचानक खदान की दीवार का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। इससे वहां मौजूद पांच लोग मिट्टी के नीचे दब गए। जैसे ही इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को हुई ,तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को रेस्क्यू कर खदान से बाहर निकाला।
👉 यह भी पढ़ें:
- पतंजलि गाय के घी का एक बैच असुरक्षित, मध्यप्रदेश में बाजार से वापस लेने के आदेश
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए



