इंदौर के विकास का दांव-पेंच समझने आए थे सीएम, राजनीतिक और जमीनी बाधाएं हटें तो तेज हो कामों की रफ्तार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सीएम डॉ.मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों के अलावा भविष्य में आने वाले प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की। इसके साथ ही विभिन्न प्रोजेक्टों में रही बाधाएं भी समझने की कोशिश की। फिलहाल इंदौर में चल रहे विकास कार्यों में जमीनी बाधाओं के अलावा कई राजनीतिक बाधाएं भी हैं। इसमें सबसे प्रमुख मेट्रो का है, जिसे कतिपय नेता अपने हिसाब से तैयार करवाना चाहते हैं। अब सीएम के प्रभारी बनने के बाद ऐसी कई राजनीतिक और जमीनी बाधाएं आसानी से हट जाएंगी। खुद सीएम ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह तो पहली बैठक थी। इसमें चीजों को समझने की कोशिश की है। अगली बार से अलगअलग बैठक होगी। अगली बैठक ट्रैफिक को लेकर होनी है।

इंदौर, उज्जैन, देवास बनेंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी

👉 यह भी पढ़ें:

सीएम यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य में इंदौर पूरे मालवा खासकर उज्जैन, इंदौर, देवास, धार का कुछ हिस्सा मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित होगा। यह प्रधानमंत्री की अमृत काल की 2047 की कल्पना है। सीएम ने काह कि मेट्रोपॉलिटन सिटी को लेकर चार महानगरों की मोटे तौर पर ऑउट लाइन बनाई गई है। फिजिबिलिटी रिपोर्ट में सबसे अच्छी स्थिति इंदौर, उज्जैन की आई है।

सिंहस्थ से पहले इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो

जब पत्रकारों ने उनसे मेट्रो के काम को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के पहले इंदौरउज्जैन में मेट्रो का काम पूरा हो जाएगा। सीएम ने कहा कि वे तो वंदे मेट्रो की कल्पना कर रहे हैं। अभी जिस मेट्रो पर काम चल रहा है उसकी रफ्तार 80 किलोमीटर है, जबकि वंदे मेट्रो 160 के रफ्तार से चलेगी।

कठिनाइयों को समझकर निकालेंगे समाधान

सीएम यादव ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस बैठक में विकास को लेकर कई बिंदुओं पर बात करने के साथ सुझाव भी लिए। सीएम ने कहा कि भविष्य में विस्तार की जो योजना है उसमें रेल मार्ग, सड़क मार्ग, हवाई मार्ग, औद्योगिक क्षेत्र, आवासीय क्षेत्र, व्यावसायिक क्षेत्र पर विशेष ध्यान रहेगा। अभी इंदौर में विकास के जो काम चल रहे हैं, उनकी गति बढ़ेगी। कठिनाइयों को समझकर उनका समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदौर में यह पहली बैठक है। कुछ निर्देश भी दिए हैं। अगली बार अलगअलग विषयों को लेकर बैठक होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।