हरियाणा में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को झूठ बोलने की मशीन बताया

Date:

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा के लिए दंगल चरम पर है। रविवार को हरियाणा के बादशाहपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को झूठ बोलने की मशीन बताया। राहुल गांधी का कहना है कि अग्निवीर योजना इसलिए लाई गई है, क्योंकि सरकार उन्हें पेंशन वाली नौकरी नहीं देना चाहती। शाह ने कहा कि अग्निवीर योजना सिर्फ हमारी सेना को जवान बनाए रखने के लिए बनाई गई है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अपने बेटों को सेना में भेजने से पहले संकोच ना करें। हर अग्निवीर को पेंशन वाली नौकरी मिलेगी।

शाह ने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी की तीन पीढ़ियों ने सेना का सम्मान नहीं किया। वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने वन रैंक-वन पेंशन की मांग पूरी की। इसका तीसरा वर्जन भी पीएम मोदी ने लागू कर दिया है, अब नई तनख्वाह के साथ पेंशन मिलेगी।

अयोध्या सीट पर हार का किया जिक्र

लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट हारने पर भाजपा की खूब किरकिरी हुई थी। शाह ने कहा कि सीटों पर हार जीत होती रहती है। इसे रामलला के अपमान से मत जोड़ें। कांग्रेस के शासनकाल में रामलला टेंट में थे। पीएम मोदी ने मंदिर बनवाया। शाह ने अपने सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने हरियाणा को 41 हजार करोड़ रुपये दिए थे, जबकि मोदी सरकार ने बीते 10 सालों में हरियाणा को 2 लाख 92 हजार करोड़ रुपया दिए हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।

इंदौर में सेमी-कंडक्टर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, निवेश के लिए आमंत्रण

इंदौर में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'मध्य प्रदेश-सेमीकॉन' का आयोजन होगा।

इंदौर में H1N1 का दूसरा केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की। जानें संक्रमण की स्थिति।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष ने सुझाए स्थान। कांग्रेस की तैयारियों के बीच पत्र लिखा।