मुंबई। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपने ही रिवॉल्वर की गोली से जख्मी हो गए हैं। घटना मंगलवार सुबह 4.45 बजे की है। बताया जा रहा है कि गोविंदा सुबह कहीं जाने के लिए निकल रहे थे उसी समय मिसफायर हो गया था। गोली लगने के बाद उनके पैर से काफी खून बह गया है। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां गोली निकाल ली गई है। अब उनकी हालत ठीक है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब गोविंदा को गोली लगी उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता घर पर मौजूद नहीं थीं। गोली लगने के बाद एक्टर ने सबसे पहले अपने भाई कीर्ति कुमार को फोन किया। भाई आनन-फानन में उनके घर पहुंचे और अस्पताल ले गए। भाई कीर्ति ने मीडिया को बताया कि अब उनकी हालत ठीक है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पंजाब में आप नेताओं पर हमले तेज: जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर लक्की ओबरॉय की गोली मारकर हत्या
- रोहिणी में एनकाउंटर: शास्त्री पार्क मर्डर केस के तीन वॉन्टेड बदमाश गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली
- मैक्सिको में डे ऑफ डेड उत्सव के दौरान मेयर की गोली मारकर हत्या, मिचोकान में बढ़ी हिंसा
- पंजाब के तरनतारन में आप नेता मनदीप कौर की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस के पूर्व सरपंच पर आरोप
कोलकाता जा रहे थे गोविंदा
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के अनुसार वे कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। अपनी रिवॉल्वर साफ कर अलमारी में रख रहे थे, तभी वह नीचे गिर गई और मिसफायर हो गया। बेटी टीना ने कहा है कि पापा का ऑपरेशन कर दिया गया है जो सफल रहा।
गोविंदा ने कहा-ठीक हैं
गोविंदा ने एक ऑडियो मैसेज में कहा है कि उन्हें गोली लगी थी। अब निकाल दी गई है और वे ठीक हैं। उन्होंने इसके लिए डॉक्टरों का शुक्रिया भी अदा किया है।


