बीमारियों से कराह रहा सबसे स्वच्छ शहर, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग नींद में…

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

सफाई में लगातार सात बार देश में नंबर वन आने वाला शहर गंदगी से पनपने वाली डेंगू, मलेरिया, डायरिया जैसी बीमारियों से कराह रहा है। बावजूद इसके आठवीं बार स्वच्छता में नंबर वन आने की तैयारी कर रहे शहर के नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं खुल रही। पता नहीं किस आधार पर देश के सामने सफाई का दंभ भरेंगे?

इंदौर में हर रोज डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटों में ही 13 मरीज पीपल्याहाना, मूसाखेड़ी, जूनी इंदौर में मिले हैं। पिछले दो-तीन माह से शहर वर्षा और गंदगी से पनपने वाली बीमारियों से परेशान है लेकिन निगम और स्वास्थ्य विभाग का अमला कहीं दिखाई नहीं दे रहा। हां, जिस क्षेत्र में मरीज मिल रहे हैं, वहीं दवा छिड़कने की औपचारिकता पूरी की जा रही है।

आश्चर्य की बात यह कि सारे विभाग प्रेस नोट जारी कर लोगों से आसपास गंदगी और पानी नहीं जमा होने की अपील कर रहे हैं। यह जिम्मेदारी किसकी है? गंदगी किसकी वजह से है और मोहल्ले की सड़कों पर पानी किसकी वजह से है? नगर निगम के जिम्मेदार बरसात शुरू होने से पहले भी रोड खोदते रहे और भरी बारिश में काम चलता रहा। हालत यह हो गई कि शहर की अच्छी-भली सड़कों को गड्‌ढेदार बना दिया गया।

पहले अनंत चतुर्दशी से पहले यही नगर निगम शहर की सड़कों के सारे गड्‌ढे भर देता था और दशहरा-दीपावली तक तो शहर चमन हो जाता था। इस बार सड़कों की हालत देख लीजिए। मुख्य मार्गों के अलावा मोहल्ले की सड़कें भी कबाड़ा बनी पड़ी हैं। ऐसे में गड्‌ढों में जमा गंदा पानी बीमारियां ही तो बांटेगा।

यही नगर निगम और यही स्वास्थ्य विभाग बरसात के मौसम में लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाने के लिए पॉश कॉलोनियों से लेकर बस्तियों तक मच्छर भगाने के उपाय करता था। गड्‌ढों में जमा पानी में दवा का छिड़काव होता था, अब यह अमला मैदान में क्यों नहीं दिखाई देता?

सच तो यह है कि इंदौर की सारी की सारी विधानसभा जीतने के बाद भी भाजपा के जनप्रतिनिधि पता नहीं किस दुनिया में खोए हैं? नगर निगम में लगातार भाजपा की ही परिषद रही है, लेकिन पता नहीं इस बार महापौर से लेकर पार्षदों तक को क्या हो गया है? जानकार बताते हैं कि इससे अच्छी स्थिति तो डॉ.उमाशशि शर्मा के कार्यकाल में थी, जब दो नंबर के सारे पार्षद विरोध में रहते थे। आपसी विवाद के बाद भी काम नहीं रुकता था। अब तो महापौरजी दो नंबर में ही बैठे रहते हैं, फिर भी काम नहीं हो रहा?

ताज्जुब इस बात का भी है कि आपको जनता ने चुना है, आपको फिर से जनता के पास ही जाना है, फिर जनता की चिन्ता क्यों नहीं करते? माना कि इंदौर पर भाजपा की पकड़ है और हर बार जनता आपको कुर्सी पर बिठा भी देती है, लेकिन क्या जनता के लिए आपका कोई फर्ज नहीं बनता?

सच कहता हूं…एक बार सोचिएगा जरूर…राजनीति से अलग हटकर शहर हित में सोचिए…जनता जब तक साथ है तभी तक आप हैं…आपका भी फर्ज बनता है कि जनता का साथ दीजिए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।