👉 यह भी पढ़ें:
- लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी को मारी गोली, फिर बहन को मारकर दे दी जान
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- Kashmir Terror Funding Case: विदेशी टेरर फंडिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा! दुबई से UK और PoK तक जुड़े तार, 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
0:00 left
रोहिणी में एनकाउंटर: शास्त्री पार्क मर्डर केस के तीन वॉन्टेड बदमाश गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की ने रोहिणी इलाके में मुठभेड़ के बाद तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। ये तीनों बदमाश दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुए एक सनसनीखेज हत्या मामले में वांछित थे।
पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि हत्या के आरोपी रोहिणी सेक्टर-28 के आसपास देखे गए हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर एक सुनियोजित जाल बिछाया। कुछ ही देर में तीनों अपराधी बताए गए स्थान पर पहुंच गए।
जब पुलिस टीम ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने आरोपियों के पैरों को निशाना बनाते हुए गोली चलाई, जिससे तीनों घायल हो गए।
घायल बदमाशों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन तीनों का किसी अन्य आपराधिक वारदातों में भी हाथ रहा है या नहीं।



