0:00
0:00 left
कर्नाटक; मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे ने सरकार को लौटाई आवंटित जमीन
राहुल खड़गे की अध्यक्षता वाले सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट ने कर्नाटक इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट बोर्ड केआईएडीबी की तरफ से आवंटित की गई पांच एकड़ जमीन को वापस कर दिया है.
राहुल खड़गे के बयान के मुताबिक, केआईएडीबी को पूरा भुगतान करने के बाद, दो महीने पहले कौशल विकास और शिक्षा के लिए सेंटर बनाने के लिए यह जमीन आवंटित की गई थी.
राहुल खड़गे ने कहा है, आधारहीन और राजनीति से प्रेरित आरोपों का समाना करते हुए एक शिक्षण संस्थान ठीक से नहीं चलाया जा सकता. ट्रस्ट की स्थापना उच्च मूल्यों और समाज के लिए कार्य करने के जज्बे के साथ की गई थी.
उन्होंने कहा, हम उन विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं, जो शिक्षा और सामाजिक सेवा के माध्यम से वंचितों को सशक्त बनाने के हमारे प्राथमिक उद्देश्य से हमारा ध्यान भटका सकते हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- वंदे मातरम् विवाद पर भड़के खरगे, कहा-पहले गांधी-नेहरू-पटेल और अटल पर केस करो
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-चढ़ावा चोरी पर सदन में आकर जवाब देना चाहिए
- Mallikarjun Kharge का पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर निशाना, कहा-15 दिन से चल रहा सदन, दोनों गायब
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत



